Ambedkernager News: शासन प्रशासन को गोरखपुर एक्सप्रेस वे पर आलापुर तहसील क्षेत्र के कम्हरिया व पदुमपुर में एप्रोच मार्ग निर्माण के लिए आगामी 21 तारीख तक समय देते हुए कम्हरिया घाट पर आयोजित सर्वदलीय बैठक हुई सम्पन्न।

IMG-20210207-WA0037
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकरनगर जिले मे शासन प्रशासन को गोरखपुर एक्सप्रेस वे पर आलापुर तहसील क्षेत्र के कम्हरिया व पदुमपुर में एप्रोच मार्ग निर्माण के लिए आगामी 21 तारीख तक समय देते हुए कम्हरिया घाट पर आयोजित सर्वदलीय बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें क्षेत्र के सभी दलों के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया ।आपको बता दें कि आलापुर विधानसभा के पूर्वी क्षेत्र से गुजरने वाले निर्माणाधीन गोरखपुर एक्सप्रेस वे मे कहीं भी किसी प्रमुख मार्ग से जुड़ाव की व्यवस्था नहीं है जिस कारण आलापुर तहसील क्षेत्र के लोग उस मार्ग से जुड़ नहीं पायेंगे उन्हें गोरखपुर एक्सप्रेस -वे पर चढ़ने के लिए आजमगढ़ या फिर गोरखपुर जिले में ही प्रवेश कर अपने वाहन लेकर एक्सप्रेस- वे पर चलना पड़ेगा । जहांगीरगंज से राजेसुल्तानपुर एवं कम्हरिया घाट जाने वाली सड़क पर विधानसभा के लोग पदुमपुर व कम्हरिया घाट में एक्सप्रेस -वे पर (कट) चाहते हैं जिससे क्षेत्रीय लोगों को एक्सेस वे का लाभ मिलता रहे। गोरखपुर एक्सप्रेस से जुड़ाव की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश सचिव योगेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कम्हरिया घाट में सर्वदलीय बैठक आहूत की थी जिसमें लोगों से विचार-विमर्श कर 21 तारीख तक शासन प्रशासन को मोहलत देते हुए आगामी रणनीति तय की गयी । इस दौरान सर्वसम्मति से एप्रोच मार्ग के निर्माण के लिए एक संघर्ष समिति का गठन योगेन्द्र नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में चयनित की गई जिसमें श्यामसुंदर द्विवेदी, हरिशंकर मिश्रा, रणविजय सिंह, अनिल मिश्रा, रामहंस यादव को संरक्षक, राघव तिवारी, सुरेन्द्र वर्मा को उपाध्यक्ष, जितेन्द्र निषाद को मंत्री,ब्लाक प्रमुख धर्मराज यादव कोषाध्यक्ष व बालगोविन्द त्रिपाठी को मीडिया प्रभारी चुना गया ।संघर्ष समिति में सदस्य के रूप में उदयराज मिश्रा,अशोक पाण्डे, कृष्णभगवांन मिश्रा, कृपाशंकर सिंह, आनन्द सिंह राणा, दूधनाथ पाण्डे,शशिकान्त मिश्रा, देवब्रत मिश्रा,अरूण कुमार त्रिपाठी, जयप्रकाश पाण्डे जनार्दन पाण्डे का चुनाव किया गया ।

You may have missed