Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: संगठन ही सर्वोपरि है संगठन के माध्यम से ही उनकी विभिन्न समस्याओं का निराकरण संभव हो
  • Breaking News

Etawah News: संगठन ही सर्वोपरि है संगठन के माध्यम से ही उनकी विभिन्न समस्याओं का निराकरण संभव हो

जनवाद टाइम्स 7 February 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20210207-WA0020

संवाददाता आशीष कुमार

इटावा।जसवंतनगर मिडिल स्कूल परिसर में पेंशनर शिक्षकों की मासिक बैठक संपन्न हुई जिसमें संगठन की जिला बागपत इकाई द्वारा दायर याचिका पर माननीय उच्च न्यायालय के फैसले 2001 से पूर्व के पेंशनरों का पुनरीक्षण 2400 सौ ग्रेड पे के बजाय 42 सौ ग्रेड पे किए जाने पर खुशी जताई गई। अध्यक्षीय संबोधन में उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की स्थानीय शाखा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शाक्य ने कहा कि 2001 से पहले रिटायर हुए शिक्षकों को 42 सौ पे ग्रेड का ही लाभ मिलेगा। जिन पेंशनरों की पत्नी की पहले मृत्यु हो जाती है तो शीघ्र ही अपने पेंशन खातों में पुत्र अथवा पुत्री को नॉमिनी अवश्य बनवा दें। यह भी कहा कि निकट पेंशनर की मृत्यु की जानकारी हो तो लोग उनके परिवार वालों से मिलकर बता दें कि मृत्यु प्रमाण पत्र देकर पेंशन खाता जरूर बंद कराएं और परिवार पेंशन की कार्यवाही शुरू करें। महामंत्री सुरेंद्र सिंह कुशवाहा व कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन ही सर्वोपरि है संगठन के माध्यम से ही उनकी विभिन्न समस्याओं का निराकरण संभव हो सका है। इस मौक़े पर कार्यसमिति के सभी पदाधिकारियों व 80 वर्ष से अधिक आयु के दो पेंशनर्स शिक्षकों पूर्व प्रधानाध्यापक मनीराम एवं जमादार सिंह यादव का शॉल ओढ़ाकर माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया गया।

Etawah News: Organization is paramount, it is possible to solve their various problems through the organization.

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेत सिंह, उपाध्यक्ष चेतन सिंह यादव, सुखदेव दुबे, रामपूत राजपूत, श्याम बाबू यादव, राम मूर्ति देवी, संयुक्त मंत्री मुन्ना सिंह पाल, मंत्री बाबूराम, इतवारी लाल, राम प्रकाश राजपूत, सहीराम, राजेश्वरी देवी, संगठन मंत्री समरथ सिंह, सोबरन सिंह, प्रचार मंत्री जयप्रकाश नारायण, नरेंद्र सिंह तोमर अकाउंटेंट सुख सागर वर्मा, ऑडिटर वीरेंद्र तिवारी, सदस्य सुख सागर वर्मा, बाबूराम, रामभरोसे लाल, गंगा चरण, अयोध्या प्रसाद, शिव प्रसाद, राम सिंह, श्याम प्रसाद, सोबरन सिंह, सत्यनारायण, राम अवतार, जयनारायण, श्याम बाबू, रामनाथ, अर्जुन सिंह, मेघ सिंह, कैलाश नारायण, धर्म सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News: निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह को लेकर आवश्यक बैठक का आयोजन मिडिल स्कूल परिसर में किया गया
Next: Ambedkernager News: शासन प्रशासन को गोरखपुर एक्सप्रेस वे पर आलापुर तहसील क्षेत्र के कम्हरिया व पदुमपुर में एप्रोच मार्ग निर्माण के लिए आगामी 21 तारीख तक समय देते हुए कम्हरिया घाट पर आयोजित सर्वदलीय बैठक हुई सम्पन्न।

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d