Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह को लेकर आवश्यक बैठक का आयोजन मिडिल स्कूल परिसर में किया गया
  • Breaking News

Etawah News: निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह को लेकर आवश्यक बैठक का आयोजन मिडिल स्कूल परिसर में किया गया

जनवाद टाइम्स 7 February 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20210207-WA0025

संवाददाता आशीष कुमार

इटावा।जसवंतनगर भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के तत्वाधान में 21 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह को लेकर आवश्यक बैठक का आयोजन मिडिल स्कूल परिसर में किया गया जिसमें वर वधु पक्ष के लोगों को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई संपन्न कराई गई। गौरतलब है कि भारत विकास परिषद संस्कार शाखा इससे पूर्व भी 10 बार ऐसे सामूहिक कन्या विवाह आयोजन कर चुकी है जिसमें अब तक कुल 124 कन्याओं की शादी करा चुकी है। इस वर्ष भी समिति द्वारा 21 निर्धन कन्याओं के विवाह को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रभारी श्याम मोहन गुप्ता ने बताया कि अभी तक 46 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं जिसमें शॉर्टलिस्ट कर 21 जोड़ों को फाइनल किए जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। अभी तक 15 जोड़ों को अंतिम रूप दिया जा चुका है शेष छः जोड़ों के लिए भी शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।

समिति के अध्यक्ष हरीमोहन राजपूत ने बताया कि कोरोना संकट से जूझते आम लोगों की मदद करने के लिए संस्था द्वारा निर्धन कन्या एवं वर पक्ष से आंशिक आर्थिक सहयोग भी लिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त वर वधु व उनके माता-पिता के आधार कार्ड की फोटो कॉपी तथा वर कन्या की आयु के संबंध में आवश्यक प्रमाण पत्र भी लिए जा रहे हैं। समारोह हेतु अभी कोई निश्चित तिथि तय नहीं की गई है क्योंकि पंचायत चुनाव होने के कारण सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ही कोई अनुकूल तिथि घोषित की जाएगी।
इस दौरान समिति के संरक्षक वेदव्रत गुप्ता, सचिव जवाहर लाल शाक्य, कार्यक्रम प्रभारी पवन गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, ओमकार यादव, विनोद यादव, पुनीत गुप्ता, विनोद मिश्रा, बलवीर यादव, राजवीर सिंह यादव, अखिलेश यादव, विनोद यादव, रमेश पाल, धर्मवीर सिंह, विश्वनाथ चौधरी, उदयवीर यादव, कमल गुप्ता इत्यादि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा कैंप कार्यालय पर जनता के लिए आयोजित हुआ “न्याय दिवस”
Next: Etawah News: संगठन ही सर्वोपरि है संगठन के माध्यम से ही उनकी विभिन्न समस्याओं का निराकरण संभव हो

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d