मेरठ न्यूज: परिवार परामर्श केन्द्र का आयोजन किया।

Meerut News: Family counseling center organized.
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक व सहायक पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार 03 फरवरी को पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में परामर्श वार्ता द्वारा 04 परिवार के समझौते करवायें गये। 63 पत्रावली अन्य कारण से बंद की गई व 41 परिवारो से वार्ता की गयी, जिनमें आगे समझोते की उम्मीद देखते हुए अग्रिम तिथि दे दी गयी। कुल 67 पत्रावली का निस्तारण किया गया। प्रशासन की इस पहल से जनता में काफी खुशी का माहौल था। परामर्श केंद्र पर आने वाले व्यक्तियों ने भी इस कार्य की बहुत प्रशंशा की। प्रशासन द्वारा किए गए इस कार्य से लोगो के घरों में होने वाले ग्रह कैलेश का आसानी से निस्तारण किया जा सकेगा। और इस कार्य के माध्यम से धीरे धीरे सभी घरों की समस्या समाप्त हो जायगी। प्रशासन द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। जिस वजह से पारिवारिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

You may have missed