Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: भारत सरकार अनाफ शनाप रुपया खर्च कर रही है लेकिन उसका फायदा यहां निजी स्तर पर एक अधिकारी द्वारा उठाया गया ।

जनवाद टाइम्स 2 February 2021
IMG-20210201-WA0019
Share News
       

आशीष कुमार

इटावा: जसवंंतनगर नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर में बनाए गए चार आधुनिक सामुदायिक शौचालय जिनकी कुल लागत एक करोड़ से ज्यादा बताई गई है वो सफेद हाथी साबित हो रहे हैं और लोग खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। स्वच्छ भारत मिशन की खुलेआम धज्जियां उड़ाए जाने पर सभ्रांत लोगों ने जिलाधिकारी से इन आधुनिक सामुदायिक शौचालयों के निर्माण रखरखाव व संचालन पर किए जाने वाले लाखों के घोटाले की जांच और दोषियों को दंडित किए जाने की मांग की है।

विवरण के अनुसार यहां नगर में कुल पांच सामुदायिक शौचालयों का निर्माण बीते तीन वर्ष पूर्व किया गया था और उद्घाटन भी वर्ष 2018 में होना शिलापट्टिकाओं में दर्शाया गया है। हालांकि निर्माण की लागत भी दर्शाई जाने थी वह जानबूझकर नहीं दर्शाई गई। इन सभी सामुदायिक शौचालयों का निर्माण एक संस्था के माध्यम से कराया गया और मिलीभगत कर घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया। यही कारण है कि कचौरा बाईपास स्थित नहर पुल के पास बने सामुदायिक शौचालय का फर्श धसक कर टूट जाना बताया गया है। इसका शटर उद्घाटन के दिन से ही अब तक बंद है और लोग इस शौचालय का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं इससे आजिज फुटपाथ दुकानदारों ने पिछले सप्ताह विरोध प्रदर्शन भी किया इसके बावजूद भी किसी अधिकारी ने उसे खुलवाने की जहमत नहीं उठाई और स्थानीय लोग खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। इससे भी बुरी स्थिति कोठी कैस्त में बने सामुदायिक शौचालय की है जिसका शटर तो खुला हुआ है किंतु चारों ओर गंदगी फैली हुई है। शटर के बाहरी और अंदर की ओर फर्श बुरी तरह धसक कर टूट गया है। चारों ओर फैली गंदगी स्पष्ट कर रही है कि शौचालय के प्रयोग लायक न होने के कारण लोग बाहर ही मल मूत्र करते हैं जो सड़क से गुजरने वाले लोगों को भी बदबू से परेशानी पैदा कर रहा है। यहां गरीब कंजड़ बस्ती होने के कारण उनके तमाम घरों में शौचालय नहीं हैं वे लोग इस सामुदायिक शौचालय का प्रयोग तो करना चाहते हैं लेकिन मजबूरन इधर-उधर खुले में जाते हैं। इन घरों की महिलाएं और बच्चे भी शौच के लिए पास ही पड़े खुले मैदान में निकलते देखे सकते हैं। इसी तरह बंद पड़ा तीसरा सामुदायिक शौचालय मिडिल स्कूल परिसर में बना हुआ है जिसमें भी वर्ष 2018 में हुए उद्घाटन के दिन से ही शटर गिरा हुआ है और उसमें ताला लगा है। यहां भी किसी ने इस सामुदायिक शौचालय का प्रयोग होते नहीं देखा है। यहां मल मूत्र करने वाले लोग भी बाहर ही खुले मैदान का प्रयोग कर रहे हैं और गंदगी फैला रहे हैं। उनका कहना था कि यदि शौचालय खुला होता तो वह बाहर मल मूत्र त्याग करने को मजबूर न होते। इसी तरह चौथा बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय सैफई रोड पर बना है इसकी भी हालत अन्य तीन बंद पड़े सामुदायिक शौचालयों की तरह है। यहां नजदीक में बस अड्डा बना होने और सैफई पीजीआई में मरीजों व तीमारदारों के आनेजाने के कारण काफी संख्या में सवारियों का आना जाना रहता है। किंतु शौचालय हमेशा बंद रहने के कारण आसपास के दुकानदार और सवारियां इसका प्रयोग नहीं कर पा रही हैं। इसके एक कोने का हिस्सा भी धसता हुआ खतरे को दावत देता दिखाई दे रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बंद पड़े शौचालय अक्सर उनका मुंह चिढ़ाते हैं और पुरुष ही नहीं महिलाओं को भी बाजार आने पर मल मूत्र त्याग करने के लिए खुले में जाना मजबूरी हो जाती है। स्वच्छ भारत मिशन का नारा देने वाली भारत सरकार अनाफ शनाप रुपया खर्च कर रही है लेकिन उसका फायदा यहां निजी स्तर पर एक अधिकारी द्वारा उठाया गया है। अब हैरानी की बात तो यह है कि इतने बड़े घोटाले के बावजूद भी उच्चाधिकारियों की आंखें बंद हैं। इस बाबत उपजिलाधिकारी ज्योत्सना बंधु से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त सभी सामुदायिक शौचालयों के निर्माण रखरखाव व संचालन की जिम्मेदार संस्था को ब्लैक लिस्टेड किया जा रहा है। लेकिन सवाल अब इस बात का है कि इस बड़े घोटाले में संलिप्त लोगों के खिलाफ क्या कोई कानूनी कार्रवाई होगी या इस घोटाले की रकम की रिकवरी होगी और कब तक इन बंद पड़े आधुनिक सामुदायिक शौचालयों का संचालन विधिवत शुरू हो पाएगा! यह सब समय की गर्त में छुपा हुआ है।

Post navigation

Previous: Bihar News: पिता ने अपने बेटे को परीक्षा दिलाने जा रहा था कि रास्ते मे रोड दुघर्टना मे मृत्यु हो गई।
Next: Ambedkernagar News: पीड़ित परिजनों को ढाढंस बंधाने पहुंचे सपा पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.