Etawah News: आम आदमी पार्टी इटावा की भरथना विधानसभा की कार्यकारिणी बैठक हुई सम्पन्न।
संवाददाता विकास यादव
इटावा: आम आदमी पार्टी इटावा की भरथना विधानसभा की कार्यकारिणी बैठक केंद्रीय पर्यवेक्षक व पूर्व कानून मंत्री दिल्ली सरकार जितेंद्र तोमर,जिला प्रभारी अश्वनी कुमार मिश्रा व जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य की उपस्थिति में विधानसभा भरथना का गठन ग्राम ऊमरसैडा में किया गया जिसमें अध्यक्ष भीम सिंह यादव को बनाया गया, जनवेद यादव, अरुण कुमार भंडारी को उपाध्यक्ष बनाया गया महासचिव संजीव यादव, सचिव कमलेश बाल्मीक, कैलाश यादव, राहुल यादव को कोषाध्यक्ष ललित यादव को, प्रचार मंत्री प्रदीप पोरवाल, मीडिया प्रभारी राजवीर यादव को निक्सन यादव सुरेंद्र शाक्य, श्री कृष्ण शाक्य सदस्य मनोनीत किया गया है।
श्री जितेन्द्र तोमर ने नये लोगों को पार्टी की टोपी पहनाकर सदस्यता दिलाई और कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी पंचायत चुनाव में जनता के बीच दिल्ली के विकास मॉडल को लेकर जायेंगे, दिल्ली जैसी सुविधाएं उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं हैं, क्या इनको अच्छी व सस्ती शिक्षा नहीं मिलनी चाहिये, रोज़गार, चिकित्सा, मुफ्त बिजली,पानी क्यों नहीं मिलना चाहिए इन मुददों को लेकर 2022 के चुनाव उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल तक संगठन तैयार करने में लग जाना चाहिए।
इस अवसर पर महिला अध्यक्ष हेमलता, sc-st अध्यक्ष विनोद कुमार,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट विपिन लाल, जिला उपाध्यक्ष इक़रार अहमद, जिलासचिव मोहनीश यादव, जितेन्द्र कुमार, पंकज गौतम, प्रेम बौद्ध, राजवीर सिंह, ललित5कुमार, सतीश यादव, राहुल यादव, महेश, रमेश, पंकज यादव,हरिओम, कमलेश, हरविन्द,रामगोपाल, सुरेंद्र, बृजेश कुमार, प्रदीप कुमार पोरवाल आदि लोग उपस्थित रहे।