मेरठ न्यूज: गोमांस की गोकशी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

IMG-20210130-WA0024
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी ग्रामीण के आदेशानुसार थानाध्यक्ष किठौर के कुशल मार्गदर्शन में थाना पुलिस द्वारा गोकशी करने वालों के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया। अभियान को सफल बनाते हुए। 30 जनवरी को थाना किठौर पुलिस द्वारा गोकशी करते हुए। अभियुक्त शहरोज पुत्र इस्तकार उर्फ पीरु निवासी मोहल्ला जलालुद्दीन पूरा कस्बा थाना किठौर जनपद मेरठ को 15 किलो गोमांस गोकशी के उपकरण एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। मौके से एक अभियुक्त खालिद फरार हो गया है। इस संबंध में थाना किठौर पर गोवध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कारवाई नियमानुसार की गई। थाना पुलिस ने बताया कि गैर कानूनी तरीके से गोमांस का धंधा करने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा। सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed