Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: युवती का अपहरण करने वाले 03 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार 

जनवाद टाइम्स 28 January 2021
FB_IMG_1611866586168
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियो की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा व क्षेत्राधिकारी चकरनगर के नेतृत्व में थाना सहसो पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए युवती का अपहरण करने वाले 03 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार ।

दिनांक 26.01.2021 को थाना सहसो पुलिस को सूचना मिली कि एक बैगनआर कार बवाइन गाँव से शेरगढ़ गाँव को जोड़ने वाले यमुना नदी पर बने पीपे के पुल से नदी में गिर गयी है जिसमें कई लोग डूब गये है, इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा एक लड़की व दो लड़कों के शव को नदी से निकाला गया था । थाना सहसो पर दिनाकं 26.01.2021 को ही वादी निवासी सिण्डौस थाना सहसों जनपद इटावा नें अपनी लडकी की गुमशुदगी दर्ज करायी थी । इसी क्रम में वादी द्वारा लड़की के शव को देखकर बताया कि यह मेरी लड़की है जिसे छुनमुन तिवारी व मयंक तिवारी आज ही समय करीब 02 बजे दिन में भगा कर ले गये थे, जिसकी हम लोग तलाश कर रहे थे एवं जिसके सम्बन्ध में थाना सहसों पर मु0अ0सं0 07/2021 धारा 363/366ए भादवि0 पंजीकृत कराया था । इसी क्रम में आज दिनांक 28.01.21 को थाना सहसो पुलिस द्वारा तीन लोगों को गिरफ्तार किया

1. मयंक तिवारी पुत्र अनिल तिवारी उर्फ गुड्डन तिवारी नि0 करावली थाना बिठौली जिला इटावा बताया
2. पवन उर्फ लाली पुत्र ब्रज बहादुर नि0 नीबरी थाना बिठौली इटावा हाल पता सर्त्तेश्वर थाना कोतवाली नगर जनपद औरैया
3. विवेक बाजपेई उर्फ ईशू पुत्र राम कुमार बाजपेई नि0 खोरई थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद हाल पता सर्त्तेश्वर थाना कोतवाली नगर जनपद औरैया

पुलिस टीम द्वारा कडाई से पुछताछ करने पर मयंक तिवारी द्वारा बताया गया कि विवेक तिवारी उर्फ छुनमुन मेरा भाई है व मृतका लड़की से प्रेम करता था । उनकी आपस मे काफी दिनो से बात-चीत होती थी । मेरा भाई अभी कुछ दिन पहले रायगढ से बाबा के मरने पर गाँव आया था जहाँ वह लड़की भी अपने रिश्तेदारी में आयी थी । दि0 26/01/2021 को मेरा भाई विवेक तिवारी उर्फ छुनमुन अपने दोस्त पवन उर्फ लाली व उत्पल पुत्र अजय कुमार पाण्डेय नि0 मोहल्ला सत्तेश्वर थाना कोतवाली नगर औरैया की वैगन-आर कार से मेरी माँ व बहनो को औरैया से गाँव करावली लेकर आये थे जहाँ मेरे भाई ने बताया कि आज इसी गाड़ी से हम लोग लड़की को लेकर औरैया जायेगे । मुर्गी फार्म के पास से हम लोग ने लड़की को भी गाडी में बिठा लिया और उसको लेकर औरैया की ओर चले गये । औरैया पहुंचने के बाद जब वापस भीकेपुर के रास्ते बबाइन गाँव थाना अयाना की ओर आये तभी बबाइन गाँव से शेरगढ गाँव की ओर जाने वाले यमुना नदी के पीपा के पुल पर अचानक हम लोगो की गाड़ी असन्तुलित होकर समय करीब 06.00 बजे शाम यमुना नदी में गिर गयी । तथा मैं किसी तरह गाड़ी के दरवाजे का शीशा तोड़ कर बाहर निकल कर पीपे पर खड़ा था तभी विवेक बाजपेई उर्फ ईशू भी बाहर निकला जिसका हाथ मैने पकड़ कर खीच लिया जब कि अन्य लोग कार में ही डूब गये । कुछ देर बाद विवेक तिवारी उर्फ छुनमुन व वह लड़की बहती हुई निकली एवं विवेक तिवारी उर्फ छुनमुन नदी में आगे की ओर बहता हुआ चला गया अन्य सौरभ व उत्पल गाड़ी में ही फसे रह गये तभी वहा पहुंचे गाँव वालो ने मुझे व विवेक बाजपेई उर्फ ईशू को गाँव में ले आये और कुछ लोगो ने विवेक बाजपेई उर्फ ईशू के घर सूचना दी तब उसके घर वालो ने आकर हम दोनो लोगो को औरैया में ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ से अच्छे इलाज के लिए कानपुर ग्लैक्सी हास्पिटल आवास विकास कालोनी नं0 – 03 थाना कल्यानपुर में भर्ती कराया जहाँ से डिसचार्ज होने के बाद आज हम लोग मयंक के पास आये थे ।

गिरफ्तार अभियुक्त
1. पवन उर्फ लाली पुत्र श्री ब्रज बहादुर नि0 नीबरी थाना बिठौली इटावा हाल पता सर्त्तेश्वर थाना कोतवाली नगर जनपद औरैया

2. विवेक बाजपेई उर्फ ईशू पुत्र श्री राम कुमार बाजपेई नि0 खोरई थाना सिरसा गंज जिला फिरोजाबाद हाल पता सर्त्तेश्वर थाना कोतवाली नगर जनपद औरैया

3. मयंक तिवारी पुत्र अनिल तिवारी उर्फ गुड्डन तिवारी नि0 करावली थाना बिठौली जिला इटावा

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: महिला की हत्या का 12 घंटे में खुलासा
Next: Bihar News: गरीब बच्चों मे पडन सामग्री और महिलाओं मे बाटी साड़ी।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.