संवाददाता सुशील चंद्र । आज कस्बा बाह में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस पर किसानों के समर्थन में एक ट्रैक्टर रैली निकाली।रैली निकालते समय कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोंक झोंक भी हुई।ट्रैक्टर रैली समाजवादी कार्यालय से लेकर तहसील मुख्यालय तक निकाली गयी।

जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली में कार्यकर्ताओं द्वारा किसान कानून को लेकर जमकर नारेबाजी की गयी। तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा झंडारोहण कर राष्ट्रगान गाया और सरकार से किसान कानून वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल जिला सचिव मंजेश यादव, विधानसभा प्रभारी अरविंद यादव, रमेश यादव वरिष्ठ नेता, दिनेश यादव, पप्पू अंसारी, मोनू अहीर, आदिल मिर्जा, दिनेश यादव, शिवम, कमलेश, समीर आदि हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।