Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने मनायी चक्रवर्ती सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य की जयंती

जनवाद टाइम्स 22 January 2021
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने मनायी चक्रवर्ती सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य की जयंती
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्र । आज अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा द्वारा दीवानी चौराहे पर अखंड भारत के निर्माता एवं मौर्य वंश के संस्थापक सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जन्म जयंती पर आगरा से दिल्ली के लिए छह दिवसीय पदयात्रा निकालने का संकल्प लिया। इसका शुभारंभ 15 अप्रैल 2021 को सिकंदरा आगरा से राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगल किशोर कुशवाहा के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। पद यात्रा का समापन 20 अप्रैल को चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती वाले दिन दिल्ली में होगा और समापन पर महासभा के पदाधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को ज्ञापन दिया जाएगा।

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने मनायी चक्रवर्ती सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य की जयंती

प्रथम चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य ने श्रवणबेलगोला चंद्र गिरी कर्नाटक में अपनी अंतिम सांस ली थी वहीं पर उनका समाधि स्थल है। ज्ञापन में समाधि स्थल पर भारत सरकार से स्थल को संरक्षित कर मौर्य वंश का संग्रहालय स्थापित कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग की जाएगी। कुशवाहा महासभा ने आज जगह-जगह कार्यक्रम पर जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर माननीय प्रधानमंत्री महोदय को संबोधित ज्ञापन देने की श्रंखला शुरू की है इसी श्रंखला के अंतर्गत महासभा द्वारा आज दीवानी चौराहे पर कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री प्रेमचंद कुशवाहा द्वारा चंद्रगुप्त मौर्य के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया इस दौरान कार्यक्रम में कुशवाहा अधिवक्ता वेलफेयर सोसाइटी एवं कुशवाहा महासभा के प्रमुख पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें एडवोकेट वीरेंद्र कुशवाहा जगदीश कुशवाहा राम लखन कुशवाहा श्रीमती मोहिनी कुशवाहा शोभा राम कुशवाह रमेश कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष सरोज सिंह कुशवाहा पिंकी देवी रवीना धर्मवीर टिंकू मनोज कुशवाहा विनोद कुशवाहा धर्मा सुनील कुशवाहा मुकेश कुशवाहा गीता कुशवाहा मिथलेश शाक्य आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar : उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ प्रादेशिक महासम्मेलन कार्यक्रम
Next: आगरा के पुरा शिवलाल गांव में दबंगों ने की पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.