Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: 04 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस मुठभेड में किया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 21 January 2021
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा (अतिरिक्त प्रभार) श्रीमती अपर्णा गौतम के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध इटावा के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर के नेतृत्व में एसओजी टीम व थाना बढपुरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 04 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस मुठभेड में घायल होने के उपरांत अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया गया ।
दिनांक 18.01.2021 को थाना बढपुरा पुलिस को थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बढपुरा पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा चार वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई । सूचना के आधार पर तत्काल उच्चाधिकारियों एवं थाना बढपुरा पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर मुआयना किया गया एवं वादी की तहरीर के आधार पर थाना बढपुरा पुलिस द्वारा थाना पर मु0अ0सं0 –06/2021 धारा 376 भादवि व 5 एम/6 पॉक्सो अधि0 अभियोग पंजीकृत किया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध इटावा द्वारा अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी हेतु 03 टीमों का गठन किया गया ।
गठित टीमों द्वारा प्रकरण के संबंध में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु इलैक्ट्रॉनिक एवं मैनुअल साक्ष्य संकलित कर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जाने लगी इसके साथ ही उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार जनपद में नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चैकिंग हेतु अभियान चलाया गया ।
इसी क्रम में दिनांक 20/21.01.2021 की रात्रि को एसओजी इटावा एवं थाना बढपुरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना बढपुरा क्षेत्रान्तर्गत चम्बल नदी पुल पर जनपद भिंड म0प्र0 की तरफ से आने वाले संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनों की चैकिंग की जा रही थी । चैकिंग करते हुए पुलिस टीम उदी चौराहे की तरफ बढने लगी तभी चम्बल नदी को जाने वाले रास्ते के सामने सडक पर एक व्यक्ति पैदल चम्बल नदी की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया जिसे संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो वह व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर चम्बल नदी को जाने वाले रास्ते पर मुडकर भागने लगा पुलिस टीम द्वारा चेतावनी देते हुए उसका पीछा किया गया तो उस व्यक्ति द्वारा स्वयं को पुलिस से घिरता हुआ देखकर अपने पास मौजूद तमंचे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया जिसमें पुलिस टीम गोली लगने से बाल- बाल बच गई । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को आत्मसमर्पण की चेतावनी देते हुए आत्मरक्षार्थ जबाबी फायरिंग की गई जोकि अभियुक्त के दाहिने पैर में जा लगी । गोली लगते ही अभियुक्त उदी भिंड रोड से चम्बल नदी की तरफ जाने वाले रास्ते पर घायल होकर गिर पडा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घायल अवस्था में पकड़कर प्राथमिक उपचार देकर तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल इटावा लाया गया जहां उसे डॉक्टरों द्वारा उपचार दिया गया ।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसने दिनांक 18.01.2021 को थाना बढपुरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बढपुरा पर 04 वर्षीय बालिका के साथ हुई दुष्कर्म की घटना कारित करना स्वीकार किया ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. अरुन कुमार पुत्र राजेश सिंह निवासी ग्राम बढपुरा थाना बढपुरा जनपद इटावा

Post navigation

Previous: Agra News : कैनरा बैंक जैतपुर द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को किया गया ऋण वितरण
Next: आजमगढ़ अतरौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हेल्थ वर्करों का हुआ टीकाकरण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.