आजमगढ़ कातिल रहे नाकाम मृतक युवक निकला जिंदा

Azamgarh murderer's failed young man turned out to be alive
Share News

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता । थाना कप्तानगंज कस्बा निवासी अफजल का पचीस वर्षीय पुत्र को मरा हुआ समझकर अज्ञात हमलावर अतरौलिया थाना क्षेत्र के केशवपुर पुल के पास नदी के किनारे फ़ेक कर फरार हो गए । जिसे शुबह स्थानीय लोगों ने जब ऐसी हालत में देखा तो एक सौ बारह नंबर पर काल करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलसा रानीपुर अस्पताल पहुचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। वही अस्पलात में होश आने के बाद आसिफ ने पुलिस को अपना नाम पता बताया जिस पर पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को देकर अस्पताल बुलाया।

Azamgarh murderer's failed young man turned out to be alive

आसिफ की ऐसी हालत किसने की है अभी तक पता नहीं चल पाया है और परिवार की तरफ से भी कोई तहरीर नही दी गयी।वैसे पुलिस गम्भीर रूप से घायल आसिफ से पूछताछ जारी रखी हुई हैं । परिजनों ने बताया कि अठारह जनवरी की देर शाम आसिफ कप्तानगंज कस्बे में स्थित अपनी दुकान के पास मुंह धो रहा था तभी एक सफेद रंग की बुलेरो कार से उतरकर कुछ अज्ञात लोग उसको बुलेरो में बैठाकर कहीं चले गए थे। तबसे परिजन इसकी इधर उधर तलाश भी कर रहे थे ।

आसिफ को कौन लोग अपने साथ ले गए थे और क्यो इसे मारकर मरा हुआ समझ कर फरार हो गये थे अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। आइए सुनाते हैं कि क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर ने क्या बताया।

 

You may have missed