Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: थाना क्षेत्र बसरेहर के ग्राम लोकनाथपुर में भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा बरसों से खण्डित, प्रशासन बेखबर।

जनवाद टाइम्स 19 January 2021
IMG-20210119-WA0039
Share News
       

संवाददाता रिषीपाल सिंह
इटावा: थाना क्षेत्र बसरेहर के ग्राम लोकनाथपुर में भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा आम्बेडकर पार्क में सन 1997 में स्थापित की गई थी जिसे ग्राम के ही कुछ अराजक तत्वों ने 1998 में तोड़ दिया था जिसे आज तक पुनः स्थापित नहीं किया जा सका। लोकनाथपुर के निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि सन 1997 में तत्कालीन उपजिलाधिकारी महोदय विमल कुमार दुबे ने आम्बेडकर पार्क के लिए जमीन निर्धारित की थी जिससे संबंधित दस्तावेज भी उनके पास मौजूद है इस संबंध में कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया लेकिन प्रशासन के कानों पर आज तक जूं नहीं रेंगा। वही दलित वर्ग के लोगो ने बताया कि हम दलित समाज के लोगों ने बाबा साहेब की दूसरी प्रतिमा खरीद ली है लेकिन गांव के दबंग लोग उसे लगने नहीं दे रहे हैं कई बार प्रयास किया गया तो गांव के दबंग मारने पीटने पर उतर आते हैं दलित समाज के लोग गरीब निर्धन व शक्तिहीन है जिस कारण दबंग लोगों का सामना नहीं कर पाते है। अंबेडकर पार्क में दबंग लोगों ने कब्जा किया हुआ है जिसमें अवैध शौचालय, अवैध निर्माण व गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिसके कारण वहां पर दलित समाज के लोगों का उठना बैठना दूभर हो गया है। दलित समाज के लोगो का कहना है कि पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में ही प्रतिमा पुनः स्थापित हो सकती है। बाबा साहेब की प्रतिमा से संबंधित यह जानकारी डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर युवा समिति के पदाधिकारियों को हुई, तो उन्होंने मौके पर जाकर स्थिति को देखा व ग्रामीणों से बातचीत में ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने उपजिलाधिकारी महोदय को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है। अब यह देखना है कि भारत के संविधान निर्माता के साथ कब तक न्याय होता है इस मौके पर डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर युवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष रॉकी जाटव ने कहा कि यदि बाबा साहेब की मूर्ति को जल्द से जल्द नही बदला गया तो बड़ी संख्या में युवा धरने पर बैठेंगे व भूख हड़ताल करेंगे, प्रदेश महासचिव बंटी जाटव अन्य सदस्यगण प्रतीक जाटव मुकेश शाक्य, मोना जाटव, विमलेश शाक्य, सौरव शाक्य, ढपले महाराज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: बलरई कैनाल ब्रिज का काफी हिस्सा टूटा, कभी भी हो सकता हैं हादसा।
Next: Etawah News: ग्राम पंचायत खुडीसर में बनाई गए पशु टीन सेट की दीवार हुई धरासाही

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.