Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

डिजिटल युग में मीडिया के समक्ष चुनौतियां – सोनिया राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद

जनवाद टाइम्स 19 January 2021
डिजिटल युग में मीडिया के समक्ष चुनौतियां - सोनिया राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद
Share News
       

संतकबीरनगर की व्यायाम शिक्षिका सोनिया ने बताया कि डिजिटल युग में प्रिंट मीडिया के समक्ष बहुत बड़ी चुनौतिया आ रही हैं।

डिजिटल युग में मीडिया के समक्ष चुनौतियां - सोनिया राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद

आज पूरी दुनिया में कोई ऐसी जगह नहीं है जहां पर मीडिया तथा संचार क्रांति ने अपनी पैठ ना बना ली हो । हम कहीं भी जाएं संचार किसी न किसी रूप में हमारे साथ ही या हमारे आसपास रहता है।
लोकतंत्र का सजग प्रहरी की मीडिया की आजादी है।
देश को आजादी दिलाने में प्रिंट मीडिया की बहुत बड़ी भूमिका रही है लेकिन कई सारे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का जैसे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया, कंप्यूटर, इंटरनेट, फेसबुक ,टि्वटर व्हाट्सएपका हमारे जीवन में प्रवेश होने से प्रिंट मीडिया के समक्ष कई सारी चुनौतियां आ गई हैं प्रिंट मीडिया में जहां एक अखबार को छापने भी 10 लोगों की आवश्यकता होती थी डिजिटल में वही काम दो लोग कर रहे हैं जिससे बेरोजगारी बढ़ी है तथा रोजगार के अवसर भी कम हुए हैं।
मीडिया का जो व्यापार पहले था वर्तमान में वह कम हुआ है आज आम आदमी अपने व्यापार का प्रचार प्रसार और उसकी क्वालिटी की जानकारी कम दामों में तथा कम समय में इलेक्ट्रॉनिक चैनल, टीवी, फेसबुक, व्हाट्सएप से कर ले रहा है ।
जिससे भी प्रिंट मीडिया को भारी हानि उठानी पड़ रही । आज प्रिंट मीडिया के संपादक, प्रकाशक के सामने आर्थिक संकट भी आ रहा है । प्रिंट मीडिया से प्रकाशित समाचार पत्रों के लिए सुबह से 9:00 बजे रात तक घटनाओं तथा समाचारों के लिए सूत्र विश्वसनीयता के साथ खोजने होते हैं। लेकिन आज डिजिटल मीडिया के समय में सूचनाएं तथा संदेश पल-पल लोगों तक पहुंच रहे हैं इसके बाद भी प्रिंट मीडिया को अपनी विश्वसनीयता बनाए रखना बहुत ही आवश्यक है। समाचार के लिए कब, क्यों, कैसे, कहां , कौन प्रश्नवाचक शब्दों को समाहित करने के बाद ही समाचार प्रकाशित किया जाता है और कम शब्दों में संपूर्ण सार प्रदान करने के लिए बहुत कठिन मेहनत करनी होती है तथा समाचार पत्र प्रकाशित करने के साथ-साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा राशि वसूली में भी बहुत दिक्कत आती है ।
लेकिन फिर भी आज हमारे मीडिया कर्मी अपनी जान को जोखिम में डालकर एक से एक बढ़कर खबर को एकत्रित करते हैं तथा हमारे सामने लाते हैं ।
एक बेहतर अखबार के लिए मजबूत कंटेंट होना बहुत जरूरी है ऐसा नहीं है कि टेक्नोलॉजी के बदलने से, टीवी, सोशल मीडिया के आने से अखबारों का भविष्य खतरे में है यदि ऐसा होता तो अखबार छपते ही नहीं
अखबारों को उस कंटेंट पर काम करना चाहिए जो वेबसाइट या टीवी चैनलों पर उपलब्ध नहीं होते हैं । प्रिंट मीडिया का भविष्य हमेशा रहा है और आगे भी रहेगा।

Post navigation

Previous: Etawah News: जिले में सभी थानाध्यक्षों ने संबंधित क्षेत्र के बैंक, एटीएम, वाहनों की सघन चेकिंग की
Next: Ambedkar Nagar : ग्राम प्रधान चुनाव के रण में उतरने को तैयार ओम प्रकाश

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-13 at 7.00.23 PM
  • Bihar

Bihar News: नगर निगम की बैठक में विकास कार्यों में देरी पर नाराजगी, महापौर गरिमा सिकारिया ने दिए सख्त निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 13 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-13 at 7.00.09 PM (1)
  • Bihar

Bihar News : पंडित राजकुमार शुक्ल की ऐतिहासिक डायरी का दस्तावेजीकरण, ‘ज्ञान भारतम्’ अभियान को मिली रफ्तार

जनवाद टाइम्स इटावा 13 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-13 at 6.59.36 PM
  • Bihar

Bihar News : जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने सुनीं 30 मामलों की शिकायतें, कई का मौके पर निपटारा

जनवाद टाइम्स इटावा 13 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-13 at 6.58.46 PM
  • Bihar

Bihar News : बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती पर समारोह, संविधान निर्माता को दी श्रद्धांजलि

जनवाद टाइम्स इटावा 13 April 2026

Latest News

  • Bihar News: नगर निगम की बैठक में विकास कार्यों में देरी पर नाराजगी, महापौर गरिमा सिकारिया ने दिए सख्त निर्देश
  • Bihar News : पंडित राजकुमार शुक्ल की ऐतिहासिक डायरी का दस्तावेजीकरण, ‘ज्ञान भारतम्’ अभियान को मिली रफ्तार
  • Bihar News : जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने सुनीं 30 मामलों की शिकायतें, कई का मौके पर निपटारा
  • Bihar News : बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती पर समारोह, संविधान निर्माता को दी श्रद्धांजलि
  • Bihar News : पशु बांझपन शिविर का आयोजन, 137 पशुओं का हुआ उपचार व दवा वितरण
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.