Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj : परम्परागत सर्वधर्म सद्भाव मकर संक्रांति महोत्सव गंगा जमुनी तहजीब के तहत हिन्दू मुस्लिम में एकता सौहार्द पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 16 January 2021
Prayagraj : परम्परागत सर्वधर्म सद्भाव मकर संक्रांति महोत्सव गंगा जमुनी तहजीब के तहत हिन्दू मुस्लिम में एकता सौहार्द पूर्वक मनाया गया
Share News
       

राम जी विश्वकर्मा प्रयागराज : भारतीय जनहित कल्याण समिति प्रयागराज के तत्वाधान में विगत 10 वर्षों की भाँति इस वर्ष भी संगम नगरी में आये हुए साधू सन्तों श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों के लिए प्रयागराज की पावन धरती पर हिन्दू मुस्लिम एकता की प्रतीक वरिष्ठ समाजसेवी कवयित्री/शायरा सचिव भारतीय जनहित कल्याण समिति द्वारा सर्वधर्म सद्भाव मकर संक्रान्ति महोत्सव कल 15 जनवरी को भव्य आयोजन खिचड़ी, चाय, पानी आदि का आयोजन निकट आनन्द भवन गेट नम्बर एक स्थित कर्नलगंज पर किया गया। लगभग 15 कुन्तल खिचड़ी प्रसाद का वितरण हुआ।

Prayagraj : परम्परागत सर्वधर्म सद्भाव मकर संक्रांति महोत्सव गंगा जमुनी तहजीब के तहत हिन्दू मुस्लिम में एकता सौहार्द पूर्वक मनाया गया

उक्त कार्यक्रम में गंगा जमुनी तहजीब को बढ़ावा देते हुए कवि सम्मेलन व मुशायरे के माध्यम से कवियों और शायरों ने रचनाओं के माध्यम से भारत की एकता व अखण्डता को मजबूती प्रदान किया। अन्तर्राष्ट्रीय शायर नायाब बलयावी ने ‘‘न टूट सकेगा हिन्दुस्तान लहु का एक कतरा कर देंगे कुर्बान सुनाकर श्रोताओं में देश भक्ति की अलख जगा दिया। रजिया सुल्तान की रचना ‘‘यह संगम आरती पुकारती माँ गंगे’’ पर श्रोताओं की तालियों से पण्डाल गूंज गया। शिव राम उपाध्याय ने ‘‘हो चुकी नफरत की बातें इस चमन में बहुत बार, अब अमन की इस जमीं पर प्यार बोना चाहिए’’ सुनाकर बाहबाही बटोरी। डा0 वीरेन्द्र तिवारी, नजर इलाहाबादी, बिहारी लाल अम्बर, लोकेश कुमार शुक्ला (डायरेक्टर आकाशवाड़ी) मखदूम फूलपुरी आदि की रचनाओं को सुनकर श्रोता भाव बिभोर और आनन्दित हो गये। पूरा पण्डाल तालियों की गडगड़ाहट से गूँजता रहा।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री कमलेश सिंह चेयरमैन जुबेनाइल कोर्ट प्रयागराज ने कार्यक्रम की प्रशन्सा करते हुए कहा कि एक मुस्लिम महिला होकर भी समाजसेवी रजिया सुल्तान द्वारा सर्वधर्म सद्भाव महोत्सव का आयोजन करवाना इस बात का द्योतक है कि भारत देश की एकता और अखण्डता बहुत ही मजबूत है। खिचड़ी का अर्थ ही सौहार्द और प्रेम है जो इस कार्यक्रम में हिन्दू मुस्लिम सभी एक साथ मिलकर मकर संक्रान्ति पर्व को मनाते हुए दिखाई पड़ रहे है।
आयोजक रजिया सुल्तान ने कहा कि दूसरे देशवासी भारत की संस्कृति से सीख ले की हम भारत वासियों मे प्रेम बसता है हम एक दूसरे के त्योहार मिल कर एक साथ मनाते है ।

Prayagraj : परम्परागत सर्वधर्म सद्भाव मकर संक्रांति महोत्सव गंगा जमुनी तहजीब के तहत हिन्दू मुस्लिम में एकता सौहार्द पूर्वक मनाया गया

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री आर0एस0 वर्मा पूर्व कमिश्नर ने कहा कि जैसे खिचड़ी कई चीजों से मिल बनती है उसी प्रकार इस कार्यक्रम में सभी लोग शामिल होकर गंगा जमुनी तहजीब को बढ़ावा देते है। यह बहुत अच्छी बात है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सुबेदार श्याम सुन्दर सिंह पटेल ने किया।

उक्त कार्यक्रम में कोविड-19 के बचाव के लिए जागरूकता के तौर पर कई स्थान पर कोविड-19 के बचाव के उपाय दो गज दूरी माॅस्क जरूरी स्लोगन कागज पेपर पर लिखकर टाँगे गये थे। व कोविड-19 से बचाव के उपाय फ्लैक्स डेस्क, सेनेटाइजर, माॅस्क, हेन्डवाॅश, धर्मल स्क्रीनर, टम्परेचर मशीन आदि की भी व्यवस्था थी।

उक्त कार्यक्रम में डा0 सोनिया, सैदुलरब, डा0 हेमन्त, डा0 प्रमोद शुक्ला, जे0एन0 यादव, पूर्व एम एल सी लल्लन राए, रंजना कक्कण , पूर्व चैरम भारत सरकार रमेश पांडेय,मन्जू, काजल, धीरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रमोद बंसल महारानी चाय, राजा संस्कार, अनिल भट्ट, इन्जीनियर सरोश, मिन्जाकमर, सचिन गोस्वामी, विनोद केसरवानी, एडवोकेट प्रभाकान्त मिश्रा, मनोज गुप्ता, बिहारीलाल अम्बर, संदीप गोस्वामी, संदीप तिवारी, निजाम, कमलेश मिश्रा, सन्तोष, डा0 विमला ब्यास, शाहिद आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: ब्रेकिंग न्यूज़ प्रतापगढ़ : कंधई थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति ने लगाई फांसी
Next: Ambedkar Nagar : फातिमा जहरा की शहादत पर लोरपुर ताजन में मजलिस का हुआ आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.