Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: हत्या की घटना का सफल अनवारण करते हुए आलाकत्ल ईंट सहित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 16 January 2021
FB_IMG_1610762080746
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा (अतिरिक्त प्रभार) श्रीमती अपर्णा गौतम द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में दिनांक 12.01.2021 को हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को आलाकत्ल ईंट सहित गिरफ्तार किया गया

दिनांक 12.01.2021 को थाना फ्रेंड्स कालोनी पुलिस को थाना क्षेत्र में आरके ईंट भट्टे वाले रास्ते पर रेलवे लाइन के किनारे बनी कोठरी के पास एक व्यक्ति के मृत पाये जाने की सूचना दी गई । सूचना के आधार पर तत्काल उच्चाधिकारियों एवं थाना फ्रेंड्स कालोनी पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर मुआयना किया गया । जिसके उपरांत तत्काल थाना फ्रेंड्स कालोनी पर मु0अ0सं0 20/21 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया
उक्त हत्या की घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा द्वारा तत्काल घटना के अनावरण हेतु टीम गठित कर प्रभारी निरीक्षक थाना फ्रेंड्स कॉलोनी को निर्देशित किया गया ।
जिसके संबंध में थाना फ्रेंड्स कालोनी पुलिस निरंतर कार्यवाही की जा रही थी इसी क्रम में दिनांक 14/15.01.2021 की रात्रि को भरथना चौराहे पर संद्ग्धि व्यक्ति/ वाहन चैकिंग एवं गिरफ्तारी वांछित अभियुक्त अभियान चलाया जा रहा था चैकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा पुलिस टीम को सूचना दी गई कि थाना क्षेत्र में दिनांक 12.01.2021 को हुई हत्या की घटना से संबंधित वांछित अभियुक्त बस में बैठकर विधूना से इटावा की ओर आ रहा है सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए बस की घेराबंदी कर अभियुक्त को सैनिक बिल्डिंग मैटेरियल भरथना रोड दुकान के पास बस से उतरते समय गिरफ्तार कर लिया गया
गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस द्वारा हत्या के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि अभियुक्त सुनील और मृतक रामबाबू दोनों कुल्हड की फैक्ट्री में साथ- साथ काम करते थे तथा अभियुक्त सुनील ने रामबाबू से रूपये उधार ले रखे थे जिनकी वापसी को लेकर मृतक रामबाबू अभियुक्त सुनील से अक्सर गाली गलौच करता था तथा घटना वाले दिन भी रामबाबू द्वारा अभियुक्त से उधारी के रूपयों को लेकर गाली गलौच की गई थी जिसको लेकर अभियुक्त सुनील द्वारा योजनाबद्ध तरीके से रामबाबू को आरके ईंट भट्टे वाले रास्ते पर रेलवे लाइन के किनारे बनी कोठरी के पास ले जाकर शराब पिलाकर ईंटों से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई एवं शव को वहीं छोडकर भाग गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. सुनील उर्फ बाबा पुत्र जगन्नाथ निवासी ग्राम लुखराया थाना सौरिख जनपद कन्नौज हाल पता अड्डा श्यामलाल थाना फ्रेंड्स कालोनी इटावा ।

Post navigation

Previous: Etawah News: 04 नाबालिग गुमशुदा लडकियों को किया गया सकुशल बरामद
Next: Etawah News: वरिष्ठ वामपंथी नेता/ महामंत्री उत्तर प्रदेश किसान सभा कामरेड मुकुट सिंह की पूजनीय स्वर्गीय मां लक्ष्मी देवी को दी श्रद्धांजलि

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.