Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkernager News: दस लाख रुपये की दीजिऐ सुविधा शुल्क नहीं तो जाएगी फ्री में जमीन क्षेत्रीय लेखपाल।

जनवाद टाइम्स 16 January 2021
IMG-20210115-WA0029
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले के विधानसभा आलापुर क्षेत्र के निकट बिकासखण्ड जहांगीरगंज क्षेत्र मे किसान के खाते की भूमि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे में अधिग्रहित होने के बावजूद क्षेत्रीय लेखपाल को सुबिधा शुल्क की माँग पूरी न होने के कारण किसान को नहीं मिल रहा मुवावजा पीड़ित किसान उच्चाधिकारियों की कर रहा गणेश परिक्रमा ।आपको बता दें कि तहसील आलापुर अंतर्गत ग्राम टंडवा जलाल से होकर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे गुजर रहा है जिसमे तमाम किसानों के खेत एक्सप्रेस मार्ग में जा रहे जिनका सरकार उचित प्रतिफल किसानों को दे कर जमीन अधिग्रहित कर रही है परन्तु कुछ किसानों की जमीन बिना रजिस्ट्री कराये ही सड़क मार्ग में कब्जा कर ली गयी है जिसके रजिस्ट्री एवं मुवावजा के लिये किसानों से क्षेत्रीय लेखपाल सुबिधा शुल्क की माँग कर रहे हैं। सुबिधा शुल्क न देने पर लेखपाल द्वारा किसानों से कहा जाता है कि खसरा खतौनी लेकर घूमते रहो जब तक हम नही चाहेंगे तो कुछ नहीं होगा ।क्षेत्रीय लेखपाल की कारगुजारियों से पीड़ित किसान रामसुमेर पुत्र अम्बर निवासी ग्राम टंडवा जलाल ने मुख्यमंत्री सहित जिलाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के पास शिकायती पत्र भेजकर रजिस्ट्री करवाकर मुवावजा दिलाने एवं सम्बंधित लेखपाल के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने की मांग की है ।मुख्यमंत्री सहित सम्बंधित उच्चाधिकारियों से की गई शिकायत में रामसुमेर ने आरोप लगाया है कि सुबिधा शुल्क की माँग पूरी होने पर लेखपाल उस जमीन को सड़क किनारे दिखाकर अधिक मुवावजा दिला रहे हैं और जो किसान सुबिधा शुल्क की माँग पूरी नही कर रहा है उसकी जमीन को सड़क किनारे रहते हुए भी नही दिखा रहे हैं। पीड़ित किसान रामसुमेर एवं भीमसेन ने बताया कि गाटा संख्या 386,385सटा हुआ है लेखपाल ने गाटा 386को सड़क किनारे स्थित दिखाकर कुछ लोगो को अधिक मुवावजा दिलाया जबकि उसी गाटे से सटे 385 के भूस्वामियों को सुविधा शुल्क न देने पर न्यूनतम मुवावजा दिया गया।ज्ञात हो गाटा 386के भूस्वामियों को 3लाख रु प्रति बिस्वा जबकि 385 के भूस्वामियों को 1लाख 30 हजार प्रति बिस्वा का मुवावजा दिया गया है जबकि सड़क से386 का कोई संपर्क नहीं है सड़क से 20 लट्ठा उत्तर की जमीन है बीच मे चरागाह की जमीन है। गाटा संख्या 388 के भूस्वामी रामसुमेर से क्षेत्रीय लेखपाल रमेशचन्द्र कन्नौजिया रजिस्ट्री करवाने और मुवावजा दिलाये जाने के एवज में सुविधा शुल्क के रूप में 10 लाख रुपये की माँग कर रहे हैं अन्यथा की स्थिति में जमीन फ्री में एक्सप्रेस वे में अधिग्रहित करने की पीड़ित किसान को धमकी दे रहे । इस आरोप के सम्बन्ध में जब क्षेत्रीय लेखपाल रमेशचन्द्र कन्नौजिया से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने अपने ऊपर लगाये जा रहे आरोप को झूठा और बेबुनियाद बताते हुए बताया कि उक्त 388 गाटे पर मुकदमा चल रहा है जिससे रजिस्ट्री करवाने में समस्या आ रही है ।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: गौकशी कर रहे 02 शातिर गौतस्करों को पुलिस मुठभेड के दौरान किया गिरफ्तार
Next: Ambedkernage News: मकर संक्रांति पर लगाई श्रद्धा की डुबकी, किया खिचड़ी का दान।

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-13 at 7.00.23 PM
  • Bihar

Bihar News: नगर निगम की बैठक में विकास कार्यों में देरी पर नाराजगी, महापौर गरिमा सिकारिया ने दिए सख्त निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 13 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-13 at 7.00.09 PM (1)
  • Bihar

Bihar News : पंडित राजकुमार शुक्ल की ऐतिहासिक डायरी का दस्तावेजीकरण, ‘ज्ञान भारतम्’ अभियान को मिली रफ्तार

जनवाद टाइम्स इटावा 13 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-13 at 6.59.36 PM
  • Bihar

Bihar News : जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने सुनीं 30 मामलों की शिकायतें, कई का मौके पर निपटारा

जनवाद टाइम्स इटावा 13 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-13 at 6.58.46 PM
  • Bihar

Bihar News : बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती पर समारोह, संविधान निर्माता को दी श्रद्धांजलि

जनवाद टाइम्स इटावा 13 April 2026

Latest News

  • Bihar News: नगर निगम की बैठक में विकास कार्यों में देरी पर नाराजगी, महापौर गरिमा सिकारिया ने दिए सख्त निर्देश
  • Bihar News : पंडित राजकुमार शुक्ल की ऐतिहासिक डायरी का दस्तावेजीकरण, ‘ज्ञान भारतम्’ अभियान को मिली रफ्तार
  • Bihar News : जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने सुनीं 30 मामलों की शिकायतें, कई का मौके पर निपटारा
  • Bihar News : बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती पर समारोह, संविधान निर्माता को दी श्रद्धांजलि
  • Bihar News : पशु बांझपन शिविर का आयोजन, 137 पशुओं का हुआ उपचार व दवा वितरण
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.