Sambhal News: महिला शक्ति संगठन ने मंदिर में पूजा अर्चना कर खिचड़ी वितरण किया

IMG-20210114-WA0042
Share News

भूपेंद्र सिंह संवाददाता

संभल नगर में मकर संक्रांति पर जगह जगह खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम किया गया। दान-पुण्य के पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर महिला शक्ति संगठन ने प्रसाद ओर खिचड़ी का वितरण किया। घरों में पूजा अर्चना के बाद खिचड़ी पकाई गई। गुड़, तिल के लड्डू वितरित किए गए। मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम सफल किया गया। हयातनगर क्षेत्र स्थित शिव मंदिर ओर जर्मन मन्दिर पर महिला शक्ति संगठन की महिलाओं ने मकर संक्रांति के उपलक्ष में पूजा-अर्चना की इसके बाद महिलाओं ने खिचड़ी वितरण, और गर्म वस्त्रों का आयोजन किया। संगठन की अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय ने मकर संक्रांति क्यों मनाई जाती हैं इस बारे मे भी बताया। इसमें खुशबू वाष्र्णेय कविता गुप्ता, साधना गुप्ता, अंजना गुप्ता, बृजबालादेवी, रिचा बाष्णेय,‌ छाया बाष्णेय , बर्षा बाष्णेय, मधु गुप्ता, कल्पना वाष्र्णेय ,मधुवाला, निशी वाष्र्णेय आदि मौजूद रही ।

You may have missed