Etawah News: तहसील परिसर में स्थित आपूर्ति कार्यालय दलालों का अड्डा बना।

Etawah News: Supply office located in tehsil campus became the base of brokers.
Share News

आशीष कुमार

इटावा।जसवंतनगर यहां तहसील परिसर में स्थित आपूर्ति कार्यालय दलालों का अड्डा बन कर रह गया है तथा इस कार्यालय में जनता का काम करने का फैसला दलाल तय करते दिखते हैं । विडंबना यह है कि जहां वर्तमान सरकार सार्वजनिक मामलों में पारदर्शी व्यवस्था लागू करने का प्रयास कर रही है वहीं इस विभाग के कारकुन सरकार की फजीहत कराने पर उतारू दिखते है।
बताते हैं कि इस कार्यालय में तैनात कर्मचारियों के क्रियाकलापो से आम आदमी बहुत दुखी है विभाग के यहां तैनात लोग शासन की मंशा के विपरीत कार्य कर रहे हैं और आम नागरिकों एवं राशन उपभोक्ताओं को बार-बार चक्कर कटवा कर बेवकूफ बना रहे हैं बताते हैं कि यहां पर तैनात सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारी व दलाल राशन कार्ड बनवाने व अन्य काम से आने वाले लोगों को बार बार चक्कर कटवाते हैं और परेशान करते हैं वैसे भी आपूर्ति कार्यालय तीसरी मंजिल पर स्थित है इस कारण बहुत मुश्किल से बूढ़े बुजुर्ग लोग व महिलाएं राशन कार्ड ठीक कराने व बनवाने आदि के चक्कर में ऊपर पहुंच पाते हैं लेकिन वहां बैठे लोग उन्हें तरह-तरह से परेशान करते हैं और शोषण करते हैं किसी का राशन कार्ड बना कर दूसरों के यूनिट काटकर जिस तरह का खेल चल रहा है उसमें अवैध कमाई का जरिया भी बना रखा गया है और यह जरिया प्राइवेट दलालों के माध्यम से कराया जा रहा है इसकी शासन प्रशासन को परख कराकर कार्रवाई कराई जानी चाहिए। ए आर ओ से जब दलालों के संबंध में पूछा गया तो उनका कहना था कि इस कार्यालय में दलालों से कोई काम नहीं होता है अगर कोई होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed