Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

पुनर्जागरण की प्रतीक सावित्रीबाई फुले को उनके जन्मदिन पर किया याद

जनवाद टाइम्स 3 January 2021
पुनर्जागरण की प्रतीक सावित्रीबाई फुले को उनके जन्मदिन पर किया याद
Share News
       

इटावा उत्तर प्रदेश समाचार : सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन पर उनके योगदान को याद करते हुए कौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को लाएगांव, तहसील खंडाला, जिला सतारा (महाराष्ट्र) में हुआ था l

पिता खंडोजी मेवसे तथा माता लक्ष्मी बाई की जेष्ठ संतान थी l उनका विवाह 9 वर्ष की आयु में 13 बरसी ज्योतिबा फुले के साथ हुआ l अनपढ़ सावित्रीबाई फुले को ज्योतिबा फुले ने घर पर ही पढ़ाया और तालीम पाकर उन्होंने 1 जनवरी 1848 को भिड़ेवाड़ा में बालिकाओं के लिए पहला विद्यालय खोला l विद्यालय में 6 छात्राओं ने प्रवेश लिया जिसमें चार ब्राह्मण, एक नाई तथा एक मराठा छात्रा थी l सावित्रीबाई फुले सड़ी गली व्यवस्था में पहली शिक्षिका थी जिन्होंने महिलाओं को शिक्षित करने का कार्य किया l उन्हें भारतीय आधुनिकता की निर्मात्री कहने में कोई अतिशयोक्ति न होगी l

पुनर्जागरण की प्रतीक सावित्रीबाई फुले को उनके जन्मदिन पर किया याद

अनुसूचित जाति /जनजाति प्रकोष्ठ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ धर्मेंद्र कुमार ने सावित्रीबाई फुले की वंदना पड़ी जिसमें उनके व्यक्तित्व को प्रदर्शित किया गया –

सावित्रीबाई फुले को नमन करो देशवासी l
पहली शिक्षिका जो मेरे देश की कहाती हैं ll
हिंदू वेद शास्त्रों ने तो राक्षसों बनाया तुम्हें l
ऐसी बेड़ियों की मुक्तिदाता जो कहाती हैं ll
नारियों को भोग और तड़ित बताते वेद l
ऐसी नारियों की मुक्तिदाता जो कहाती हैं ll
कोटि-कोटि नमन प्रणाम पंचांग मात l
ज्ञान पुंज देवी तुम देश में कहाती हो ll
सत्य और शिक्षा संस्कार देना मात मुझे l
सत्य और ज्ञान की कसौटी ऐसी दीजिए ll
शिक्षा पाके अंधकार देश से भगाएं हम l
शीलता विनय का वरदान मुझे दीजिए ll

इस अवसर पर डीआर दोहरे, मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर दोहरे ,नरेश प्रताप सिंह धनगर एडवोकेट, हासिम खान, इफ्तिखार मिर्जा, अटल बिहारी, दीपक राज ,मोहम्मद अमीन भाई, अभिषेक आजाद ने एक स्वर में स्वीकार कर कहा कि सावित्रीबाई फुले ने प्रथम महिला शिक्षिका बनकर महिलाओं को शिक्षित कर आधुनिक युग का सूत्रपात किया l आज की शिक्षित महिलाएं देश की सामाजिक, राजनीतिक ,आर्थिक व्यवस्था के लिए वरदान साबित हो रही हैंl सही मायने में वे सावित्रीबाई फुले के स्वप्न को साकार कर रही हैंl आधुनिक भारत सावित्रीबाई फुले का हमेशा ऋणी रहेगा l

Post navigation

Previous: Etawah News: जीएसटी विभाग द्वारा होने वाले छापों का पुरजोर विरोध किया जायेगा: बनवारीलाल कंछल
Next: मेरठ न्यूज: गांजा व तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.