Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आजमगढ़ में भीषण हादसा 2020 जाते-जाते ले गया कई जिंदगी कई लोग गंभीर रूप से घायल

जनवाद टाइम्स 31 December 2020
Horrific accident in Azamgarh took many lives, many people seriously injured by 2020
Share News
       

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता : आजमगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई वही 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनके उपचार की व्यवस्था की जा रही थी। मौके पर वह अस्पताल में अधिकारियों के साथ फोर्स मौजूद रहे वहीं डॉक्टरों की टीम भी इलाज करने में लगी रही एक गंभीर हालत में बालिका को रेफर कर दिया गया।

Horrific accident in Azamgarh took many lives, many people seriously injured by 2020

वर्ष 2020 जाते-जाते आजमगढ़ में एक गहरा जख्म दे गया। आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा चौराहे के समीप गिरधरपुर गांव में एक अनियंत्रित ट्रक ने सवारी से भरी ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया और उसके बाद उसको रौंदते हुए एक घर में घुस गया।

घटना के बाद कोहराम मच गया। ऑटो सवार यात्रियों की चीख-पुकार से अफरा तफरी मच गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे में था और गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया था। वहीं ऑटो पर सवार लोग अलग-अलग परिवार के थे और नरौली स्टैंड से वापस अपने गांव जहानागंज थाना क्षेत्र के शुंभी व आसपास जा रहे थे। घटना में दो मासूम बच्चियों, एक 7 वर्षीय बालक व एक महिला की मौत हो गई। मृतकों में चक्रपानपुर निवासिनी प्रभावती देवी 55 वर्ष, 4 वर्ष की चंदा निवासिनी जहानागंज, 2 वर्ष की बच्ची व एक 7 वर्ष का बालक है।

वही एक बच्ची का पैर कट गया था जिसको प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसमें ट्रक चालक की गलती दिखाई दे रही थी। वही सूचना के बाद तो मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई थी लेकिन एंबुलेंस के काफी देर पर पहुंचने पर लोगों में भारी आक्रोश था।

हालांकि किसी तरह फोर्स ने स्थिति को संभाली वहीं इससे पूर्व ही सभी घायलों को व मृतकों को अलग-अलग वाहनों से भेज दिया गया था। एसपी सिटी पंकज कुमार ने घटना के बारे में जानकारी दी।

Post navigation

Previous: Sant Kabir Nagar : राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद की शिक्षिका सोनिया को मानवतावादी उत्कृष्टता पुरस्कार 2020
Next: मेरठ न्यूज: अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.