मनीष गुप्ता : मेरठ शहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर के आदेशानसार क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस कंकर खेड़ा ने वाहन चोर गिरोह के खिलाफ अभियान चलाया।

अभियान को सफल बनाते हुए। थाना कंकरखेड़ा पुलिस द्वारा आज दिनांक 27 दिसंबर को दो नफर अभियुक्त गण इस्लामुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन निवासी गली नंबर 35 न्यू इस्लामनगर समर गार्डन थाना लिसाड़ी गेट मेरठ। व सिंह पुत्र नसीरुद्दीन निवासी मिलन पैलेस समर गार्डन थाना लिसाड़ी गेट मेरठ को चोरी की हुईं 02 स्कूटी UP 14 DS 8905 व DL 7S CH 3050 व 01 चाकू सहित गिरफ्तार किया गया।
जिसके संबंध में थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 1211/2020 धारा 411/414 आईपी और 1112/2020 धारा 4/25 व 1113/2020 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर। माननीय न्यायालय भेजा गया। उपरोक्त अभियुक्त गण शातिर किस्म के अपराधी है। अभियुक्त गण द्वारा दिल्ली व गाजियाबाद से स्कूटी चोरी करना बताया गया।
मोटर साइकिल व चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
थाना नौचंदी पुलिस द्वारा आज दिनांक 27 दिसंबर को आरटीओ पुल पर चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। जिसमे एक व्यक्ति बिना नंबर की नीली व सफेद पट्टीदार काली स्पेलेंडर प्लस मोटर साइकिल व 01 व्यक्ति परपल रंग की जुपिटर स्कूटी बिना नंबर प्लेट चोरी के साथ गिरफ्तार किए गए। व्यक्तियों की तलाशी में उनके बैग में से 550 ग्राम चरस व दूसरे व्यक्ति से 450 ग्राम चरस बैग में से बरामद हुई। और पूर्व में चोरी की गई मोटर साइकिल को बेचने से प्राप्त रुपयों में से बचे हुए 1500 रूपए बरामद हुए।

अभियुक्त गण का नाम पता
कासिम पुत्र रशीद निवासी मकान संख्या 725 जैदी फार्म सोसाइटी थाना नौचंदी जिला मेरठ।
हैदर अली पुत्र शाहिद हुसैन निवासी टॉवर वाली गली लोहिया नगर थाना खरखोदा जिला मेरठ।