आजमगढ़ अतरौलिया : किसानों के मांगों का अगर निस्तारण नहीं हुआ तो महा आंदोलन करेंगे- फूलचंद यादव

If the demands of Azamgarh Atraulia farmers are not resolved then the Maha agitation will do Phoolchand Yadav
Share News

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता :  किसान बिल के विरोध में व किसानों की समस्याओं को लेकर लोहरा टोल प्लाज़ा पर फूलचंद यादव के नेतृत्व में सैकड़ों संमर्थको द्वारा पहले से निर्धारित शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर ग्यारह सूत्रीय ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी को सौपा गया।

If the demands of Azamgarh Atraulia farmers are not resolved then the Maha agitation will do Phoolchand Yadav

बता दें कि आज फूलचंद यादव के समर्थन में केंद्र सरकार के किसान विरोधी कृषि कानून के विरोध में जिले की सीमा लोहरा टोल प्लाजा पर धरना दिया गया जिसमें प्रमुख रूप से ग्यारह बिंदुओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर थाना अतरौलिया ,थाना तहबरपुर ,थाना कप्तानगंज थाना आलापुर पुलिस चौकी कटका तथा पीएसी बल काफी संख्या में बुलाया गया था।

If the demands of Azamgarh Atraulia farmers are not resolved then the Maha agitation will do Phoolchand Yadav

धरना प्रदर्शन काफी शांतिपूर्ण रहा जिसमें सैकड़ों की संख्या में किसान पहुंचे थे तथा टोल प्लाजा पर अपना कब्जा जमाना चाहते थे लेकिन भारी पुलिस बल की सतर्कता कुछ समय तक ही टोल प्लाजा कब्जा रह सका । फिर भी किसानों ने जबरदस्त तरीके से धरना प्रदर्शन किया।

Trending News