Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • आजमगढ़ हुनर संस्थान का रंग महोत्सव 26 से 28 दिसंबर तक प्रतिभा निकेतन स्कूल में, चुनिंदा 10 नाटक, लोकनृत्य दलो को ही आमंत्रण
  • Breaking News

आजमगढ़ हुनर संस्थान का रंग महोत्सव 26 से 28 दिसंबर तक प्रतिभा निकेतन स्कूल में, चुनिंदा 10 नाटक, लोकनृत्य दलो को ही आमंत्रण

जनवाद टाइम्स 24 December 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Rang Mahotsav of Azamgarh Hunar Sansthan from 26 to 28 December

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता आज़मगढ़ : हुनर संस्थान आजमगढ़  द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत के विभिन्न प्रदेशों की लोक कलाओं के महासंगम हुनर रंग महोत्सव का आयोजन कोविड 19 को देखते हुए प्रतिभा निकेतन स्कूल अतलस पोखरा के प्रांगण में 26 से 28 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।

Rang Mahotsav of Azamgarh Hunar Sansthan from 26 to 28 December

आयोजन को लेकर एक पत्रकार वार्ता की गयी। महोत्सव के बारे में विस्तार से बताते हुए संस्थान सचिव व रंगकर्मी सुनील दत्त विश्वकर्मा ने बताया कि जनपदवासियों के प्यार का ही प्रतिफल है कि यह महोत्सव लगातार 18 वर्षो से होता चला आ रहा है। आयोजन की लोकप्रियता का ही परिणाम है कि कोविद 19 के कारण रेल कन्सेशन ना मिलने के बाद भी नाटक के दल आज़मगढ़ आ रहे है।  इसबार का आयोजन बेहद खास होगा । क्योंकि इस बार कुल चुनिंदा 10 नाटक और लोकनृत्य दलो को ही आमंत्रित किया गया है। इन दलों द्वारा 8 नाटकों का मंचन इन 3 दिनों में किया जाएगा। देश के नामचीन नाट्य दल महोत्सव में हिस्सा ले रहे। साथ ही कुछ विशेष नृत्यों की भी प्रस्तुति होगी।

26 दिसंबर को हुनर संस्थान आजमगढ़ द्वारा अख्तर अली लिखित, सुनील दत्त विश्वकर्मा के निर्देशन में नाटक अजब मदारी-गजब तमाशा , विश्वरूपम कला संगम वाराणसी द्वारा रामकुमार वर्मा लिखित, रविकांत मिश्रा के निर्देशन में नाटक राजा विक्रमादित्य तथा डेट जमशेदपुर द्वारा सर्वेश्वर दयाल सकसेना लिखित, अनुज श्रीवास्तव के निर्देशन में नाटक हवालात का मंचन होगा।

27 दिसंबर को अविराम भोपाल मध्यप्रदेश द्वारा सुनील राज लिखित व निर्देशित नाटक संबोधन ,कला निकेतन धनबाद द्वारा बशिष्ठ प्रसाद सिन्हा लिखित व निर्देशित नाटक नौटंकी में झमेला, बी आई टी जी दिल्ली द्वारा सुरेन्द्र सागर लिखित व निर्देशित नाटक एंड्रोजनी का मंचन होगा ।

28 दिसंबर को ड्रामाटरजी दिल्ली द्वारा राजेश कुमार लिखित,सुनील चौहान के निर्देशन में नाटक तफ्तीश, जागरूक सेवा संस्थान बलिया द्वारा भिखारी ठाकुर लिखित , अभय सिंह कुशवाहा के निर्देशन में नाटक गबर घिचोर का मंचन होगा । विशेष प्रस्तुति रॉक स्टार डांस अकादमी मिर्जापुर व गंगावतरण एकल शास्त्रीय नृत्य बनारस के कलाकारो की जाएगी। इस अवसर में अभिषेक जायसवाल दिनु, रमाकान्त वर्मा , संस्थान अध्यक्ष मनोज यादव, हेमंत श्रीवास्तव, डॉ शशिभूषण शर्मा, गौरव मौर्य, राकेश कुमार, शशि सोनकर, इंद्रजीत निषाद, कमलेश सोनकर , आकाश गोंड उपस्थित रहे ।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: चरस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Next: मेरठ न्यूज: बुजुर्गों की जिन्दगी में उजाला ला रही है सवेरा योजना

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d