मेरठ न्यूज: चरस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

मेरठ न्यूज: चरस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Share News

मनीष गुप्ता : मेरठ शहर में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी कैंट के निर्देशन में थाना पुलिस लालकुर्ती ने संधिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमे अरमान पुत्र अहसान निवासी शाहपीर गेट गोला कुआ थाना थाना कोतवाली मेरठ से नाजायज 168 ग्राम चरस के साथ पिंकी छोले भटूरे की दुकान के सामने से गिरफ्तार किया।

मेरठ न्यूज: चरस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

जब पुलिस संधिग्ध व्यक्तियों व वाहन की चेकिंग करती हुई। पिंकी छोले भटूरे की दुकान के सामने पहुंची तो अभियुक्त अरमान पुलिस को देखकर सकपकाकर तेज कदमों से चलने लगा। संधिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने घेर कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 168 ग्राम चरस बरामद किया गया। अभियान को सफल बनाने वाली टीम में उपनिरीक्षक तेजवीर सिंह कांस्टेबल रॉबिन चौधरी होमगार्ड अजय कुमार शामिल थे। थाना पुलिस लालकुर्ती के अनुसार अवैध रूप मादक पदार्थ का धंधा करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही है।

You may have missed