Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आजमगढ़ सत्ता के विपक्षियों को कुचला जा रहा, माफियाओं अपराधियों को मिल रहा संरक्षण

जनवाद टाइम्स 23 December 2020
Opponents of Azamgarh power are being crushed, mafia criminals are getting protection
Share News
       

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता : आजमगढ़ में एक होटल में प्रेस वार्ता में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि पिछले दिनों जनपद के बांस गांव में दलित प्रधान सत्यमेव जयते की गोली मारकर हत्या हुई थी और मारने के बाद बदमाश लाश के पड़े होने की बात कह कर गए जिससे बदमाशों के हौसले कितने बुलन्द हैं समझा जा सकता है। इसके बाद परिवार के सदस्यों व बाल बच्चों के लालन पालन कैसे होगा यह भी नहीं समझा गया। उल्टे भीम आर्मी के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आवाज़ दबाने की कोशिश की गई।

Opponents of Azamgarh power are being crushed, mafia criminals are getting protection

परिवार की समस्या को लेकर ही प्रशासन से मिलना चाहते थे लेकिन उनको रोकने की कोशिश की गई। इस घटना के एक महीने में भी 39 दलितों के खिलाफ अत्याचार हुए। ये केवल दलितों की बात है और भी समाज है उनके साथ भी यही है। केवल माफियाओं व अपराधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। अधिकारी निरंकुश हैं। जब उनकी आवाज़ को दबाने की कोशिश हो रही है तो आम लोगों की कितनी सुनी जाती होगी समझा जा सकता है। किसानों पर चंद्रशेखर ने कहा कि उनकी बातों को नहीं सुना जा रहा है बल्कि अपशब्द कहा जा रहा है। किसानों के बेटे ही फ़ौजी बन कर देश की सुरक्षा कर रहे हैं कितने बीजेपी के नेताओं या किसी भी MLA , MP के बेटे फ़ौज में हैं यह कोई बताएगा। बलात्कार की घटना लगातार बढ़ रही है।

हाथरस के मामले में आरोपियों के बचाने को और डीएम एसपी की भूमिका को लोगों ने देखा। जो भी आवाज़ उठा रहा है उसको किसी न किसी तरह से दबा दिया जा रहा है। कोरोना पर कहा कि संसद का शीतकालीन सत्र बुलाने कोरॉना है जबकि हैदराबाद, बंगाल में भीड़ जुटाने पर नहीं। आगामी चुनाव में भीम आर्मी पूरे जोर से चुनाव लड़ेगी और जो संगठन पार्टी के लिए जूझने, मुकदमा झेलने, लाठी खाने का काम किए उन्हें खड़ा किया जाएगा। गठबन्धन पर कार्यकर्ता जिसे चाहेंगे उनके साथ होंगे।

Post navigation

Previous: प्रतापगढ़ में ऐतिहासिक पौराणिक हनुमान मंदिर मान्धाता पहुंचे गायत्री गंगा परिवार के एम डी प्रज्ञा सिंह
Next: Vaishali News : महुँआ के गौतम भवन मे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिह के जयंती समारोह पर कार्यक्रम का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.