मेरठ न्यूज: वांछित अपराधी मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया

Meerut News: Desired criminal arrested with motorcycle
Share News

संवादाता मनीष गुप्ता : अवगत कराना है कि श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेशानुसार चलाए जा रहे। चेकिंग अभियान के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर एवम् श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक कैंट मेरठ के निर्देशन में थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दिनांक 15.12.2020 को एम एन एस ऑफिसर मेस के सामने पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा शातिर किस्म का अभियुक्त मन्नू पुत्र दीन मोहमद निवासी 84 गंज बाज़ार थाना सदर बाजार मेरठ को गिरफ्तार किया गया।

Meerut News: Desired criminal arrested with motorcycle

जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस 315 बोर व एक अदद मोटरसाइकिल सुपर स्पेलंडर रंग काला लाल सफेद पटी नंबर up 37 h 8002 बरामद हुआ। जिसके संबंध में थाना सदर बाजार मेरठ पर मुकदमा अपराध संख्या 388/2020 धारा 414 भादवि व मुकदमा अपराध संख्या 389/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कारवाई की जा रही है। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया। की वह पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। अभियुक्त मुक़दमा अपराध संख्या 378/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। तथा अभियुक्त थाना टी पी नगर के मुकदमा अपराध संख्या 481/2018 धारा 392 /413 भादवि में वांछित चल रहा था। को गिरफ्तार कर आवश्यक कारवाई की गई।

Trending News