Meerut News: अवैध शराब का तश्कर गिरफ्तार।

IMG-20201208-WA0055
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ शहर में प्रशासनिक अधिकारियों के आदेशानुसार अवैध रूप से शराब बनाना और बेचने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए। पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। इसी के चलते थाना पुलिस ने सफलता भी हासिल की। इसी के चलते थाना किठौर पुलिस द्वारा जंगल ग्राम असीलपुर से अभियुक्त गौरव पुत्र रामजीलाल निवासी ग्राम असीलपुर थाना किठौर मेरठ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 08 लीटर कच्ची शराब 05 लीटर अपमिश्रित शराब व 02 किलो यूरिया बरामद होना। अभियुक्त के विरूद्ध थाना किठौर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कारवाई की गई। थाना पुलिस ने बताया की अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। मुकदमा अपराध संख्या 572/20 पंजीकृत किया गया। थाना पुलिस ने यह भी बताया की क्षेत्र में इस तरह से अवैध शराब बनाने वालो के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है। दोषी पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिल्कुल भी बख्शा नहीं जायेगा।

You may have missed