Breaking Newsइटावाउतरप्रदेश

Etawah News: बीजेपी कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर मानवेंद्र प्रतापसिंह (गुरुजी) जी को एमएलसी चुनाव में जीत की शुभकामनाएँ एवं बधाई दी

संवाददाता महेंद्र बाबू

इटावा:  बलराम सिंह चौराहा पर डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरु जी की जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। मानवेंद्र प्रताप सिंह 4969 वोटों से आगे चल रहे थे। मानवेंद्र को अब तक कुल 37927 वोट मिले। दूसरे नंबर पर निवर्तमान एमएलसी और सपा प्रत्याशी डॉ असीम यादव थे। असीम को 32958 वोट मिले। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी रहे। हर किशोर को 22742 वोट मिले। वहीं इससे पूर्व आठवें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह 3611 वोट से आगे चल रहे थे। आठवें चरण की मतगणना में 940 वोट रद्द हुए। स्नातक सीट पर मतगणना के कुल 9 राउंड थे। वहीं 22 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। शिक्षक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ आकाश अग्रवाल जीत गए हैं। दूसरी वरीयता में डॉ आकाश को 6690 वोट मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ दिनेश वशिष्ठ को 4319 वोट मिले। उन्‍होंने भाजपा उम्‍मीदवार दिनेश वशिष्‍ठ को 2376 वोटों से हरा दिया है।

आदरणीय जिला अध्यक्ष अजय धाकरे जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी राजीव भदौरिया कोषाध्यक्ष अनुग्रह सिंगर मंडल अध्यक्ष पंकज कुशवाह मंडल उपाध्यक्ष विरला शाक्य जिला अध्यक्ष ओबीसी रोहित सिंह जिला मीडिया प्रभारी आशीष चौहान जिला मंत्री युवा मोर्चा अभिषेक कुशवाह मंडल आईटी सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स