संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता
आजमगढ़ : थाना सिधारी क्षेत्र में हत्या के प्रयास में 02 अभियुक्त 24 घन्टे के अन्दर गिरफ्तार किये गए। दिनांक 02.11.2020 को वादी मुकदमा विकास यादव पुत्र घरभरन यादव सा0 राउतमऊ थाना सिधारी उपस्थित थाना आकर लिखित तहरीर दिये। जिसमें दिनांक 02.11.20 को समय 3.30 बजे लगभग गांव के ही जितेन्द्र सिंह पुत्र अज्ञात, विशाल सिंह पुत्र संतोष सिंह , बन्टी सिंह पुत्र पचास सिंह व तीन चार लोग नाम पता अज्ञात द्वारा वादी के खेत मे एक लठा घुसकर जुताई करने से मना करने पर ललकराते हुए तथा विशाल सिंह द्वारा अपने साथ लिये गये लाइसेंसी बंदूक से जान मारने की नियत से फायर करना, जिससे वादी के भाई आशीष यादव, अरुण यादव, बहन सीमा यादव व पिता घरभरन को गोली लग जाना तथा लहुलुहान होकर गिर जाना तथा घर पर चढकर वादी की माँ मुनाकी देवी को मारना पिटना गालीगुप्ता देना तथा जान मारने की धमकी देने के संबध मे दाखिल तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 190/20 धारा 147/148/149/307/323/504/506 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर लगातार तलाश की जा रही थी। मुखबीर से सूचना मिली की गोली चलाने वाला अभियुक्त अपने दरवाजे पर लाइसेसी बंदूक के साथ खड़ा है कही भागने के फिराक मे है इस सूचना पर विश्वास करके मय हमराही व मुखबीर के ग्राम राउतमऊ पहुँच कर अभियुक्तगण 1. विशाल सिह पुत्र संतोष सिह उम्र 23 वर्ष व जितेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 नौजादी सिंह को हिरासत पुलिस में लिया गया तथा अभियुक्त जितेन्द्र कुमार सिंह के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त लाइसेसी असलहा बरामद किया गया । अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया। घटना मे प्रयुक्त एक अदद लाइसेंसी असलहा अभि0 जितेन्द्र सिंह का (DBBL गन) 89/32 A/9– 1970 है। पुलिस टीम का विवरण* – प्र0नि0 विनय कुमार मिश्र थाना सिधारी, उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद सिह थाना सिधारी, हे0का0 रामप्रकाश चौधरी, का0 अमलेश कुमार सिंह, का0 मनीष कुमार, का0 अजीत कुमार गौड़, का0 ऐनुद्दीन फारुकी, हे0का0 विनोद दुबे थाना सिधारी हैं।