Azamgarh News: पैंतालिस हज़ार रु की उचाक्कागिरी कर कार से भाग रहे 3 आरोपियों को पीआरवी ने 17 किमी पीछा कर पकड़ा

IMG-20201103-WA0004
Share News

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता

आज़मगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य कस्बा के समीप बैंक से रुपए निकाल निकाल कर लौट रहे डीजल व्यापारी से कार सवार युवकों ने रु 45000 की उचक्का गिरी करके फरार हो गए। पीड़ित ने आनन-फानन में डायल 112 को सूचना दी। दिनदहाड़े घटना के चलते पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और कार का पीछा कर लिया गया। आजमगढ़ गोरखपुर मार्ग पर पीछा करते हुए पुलिस ने शहर कोतवाली के बंसी बाजार के पास कार को रोक लिया और तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि जीयनपुर कोतवाली के नौशहरा निवासी दिलीप पुत्र राजेंद्र प्रसाद दिन में बैंक में रुपए निकालने गया था वहां से वह रु 45000 निकाल कर बाहर निकला ही था कि अपनी बात के जाल में फंसा कर युवक उसके हाथ से गड्डी ले लिए जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक युवक कार पर सवार होकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस के अनुसार समय 11:13 बजे पीआरवी 1041 थाना जीयनपुर अंतर्गत अपने निर्धारित प्वांइट राजघाट से इवेंट 3746 पर जा रही थी तभी रास्तेे में जीयनपुर कस्बे के पास एक व्यवक्ति द्वारा पीआरवी को हाथ देकर रोका गया। पीआरवी द्वारा पास जाकर पूछताछ की गयी तो उक्त व्यक्ति ने बताया कि मैने 45,000/- रूपये बैंक से निकाले थे जो तीन संदिग्ध व्यक्ति आई10 कार से लूटकर भाग गये हैं। पीआरवी ने त्वेरित कार्रवाई करते हुये इवेंट को ट्राँसफर कर कंट्रोल के माध्य म से फील्डं इवेंट 4062 प्राप्त कर पीडित को पीआरवी पर बैठाकर बतायी गयी दिशा में सदर की तरफ पीछा किया। लगभग 17 किमी दूर पीछा करने पर आरोपी की कार दिखी जिसे पीआरवी द्वारा तेजी से पीछा करते हुये रोकने का प्रयास किया गया । पीआरवी को देखते ही आरोपी भागने लगे तो पीआरवी ने अपनी गाडी को आरोपियों की गाड़ी के आगे लगाकर तेजी से भागते हुये पीआरवी पर तैनात तीनों कर्मियों द्वारा उक्त संदिग्ध वाहन आई 10 कार को घेरकर रोककर कार में सवार तीन आरोपियों को पीआरवी द्वारा पकड़ लिया गया। जिनके पास से लूटे हुए 45,000/- रूपये एक रूमाल में बंधे बरामद हुए । पीआरवी ने तुरंत तीनों आरोपियों को पकड़कर मय बरामद रूपये व आई 10 कार डीएल 4सी एनए 1530 को विधिक कार्रवाई हेतु थाना कोतवाली नगर के सुपुर्द किया । थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा पीआरवी 1041 व कंट्रोल रुम के कर्मचारीयों द्वारा किये गये सराहनीय कार्य के लिए प्रत्येक कर्मचारी को नगद 1000 रुपये से पुरस्कृत किया गया।

Trending News