संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता
आजमगढ़ : आयुक्त आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत धान खरीद की मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर आयुक्त ने मंडल के तीनों जनपदों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों का धान क्रय होने के 72 घंटे के अंदर धान के मूल्य के भुगतान कर दिए जाएंl उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी धान क्रय केंद्रों पर नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, झरना, बोरा, पंखा अवश्य उपलब्ध होने चाहिए, यदि ऐसा नहीं पाया जाता है तो संबंधित धान क्रय केंद्र पर सख्त कार्यवाही की जाएगीl आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान की जो भी

खरीद हो रही है उस पर स्टैंसिल लगवाना सुनिश्चित करें, यदि औचक निरिक्षण के समय बिना स्टैंसिल के स्टॉक मिलता है तो सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी के खिलाफ निलंबन की संस्तुति की जाएगीl आयुक्त ने सभी धान क्रय केन्द्रो पर बैनर लगाने व वाल राईटिंग कराने के निर्देश दिएl उन्होंने सभी ब्लॉक स्तरीय गोदामों पर इलेक्ट्रॉनिक काँटों की उपलब्धता के निर्देश दिएl उन्होंने कहा कि धान की जो भी खरीद हो रही है उसको ऑनलाइन फीडिंग कराना सुनिश्चित कराएंl इसी के साथ ही आयुक्त द्वारा जनपद में स्थापित/संचालित चावल मिलों की सूची, विवरण एवं उनके जीयो टैगिंग की स्थिति (सार्टक्स युक्त मिलों की क्षमता एवं बिना सार्टक्स मिलों की क्षमता का मिलवार विवरण सहित), चावल मिलों के धान क्रय केन्द्रों से सम्बद्धीकरण की स्थिति, जनपदवार/संस्थावार/केन्द्रवार जियो टैगिंग की स्थिति जनपदवार/संस्थावार/केन्द्रवार बोरों की उपलब्धता, सीएमआर भण्डारण प्लान, खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में जनपदवार/संस्थावार धान खरीद की सूचना आदि कि समीक्षा कि गईl इस अवसर पर आरएफसी, तीनो जनपद के डिप्टी आरएमओ, एफसीआई के मंडलीय अधिकारी, मंडी परिषद, यूपी एग्रो के अधिकारी उपस्थित रहेl