हाथरस पहुंचे आम आदमी पार्टी के संजय सिंह पर फेंकी गई स्याही

IMG-20201005-WA0045
Share News

मनोज कुमार राजौरिया। सोमवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। संजय सिंह ने मुलाकात के बाद कहा कि परिवार वाले डरे हुए हैं, पूरा गांव ही छावनी बना दिया गया है। साथ ही उन्होंने सीबीआई जांच को लेकर सवाल उठाए।

Aam aadmi party leader Sanjay Singh

संजय सिंह जब परिवार से मुलाकात करने के बाद बाहर निकले तो उनपर स्याही फेंकी गई। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की गई.

IMG 20201005 WA0045

AAP नेता संजय सिंह ने कहा कि यहां पर किसी भी आदमी को आने नहीं दे रहे हैं। सब को डंडों से मार रहे हैं। योगी जी क्या कहना चाहते हैं, वह अपने आप को चौकीदार कहते थे। आप नेता ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की सरकार दरिंदों को बचाने में जुटी हुई है।

संजय सिंह ने कहा कि 22 सितंबर की रिपोर्ट देखिए जिसमें साफ कहा जा रहा है कि बेटी का रेप हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि गुड़िया का बयान माना जाना चाहिए क्योंकि अपनी जान गंवाने से पहले उसने दरिंदों का नाम बताया, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Trending News