हाथरस दलित गैंगरेप: इटावा के लोगों में फूटा गुस्सा, मोमबत्तियाँ जलाकर ‘बेटी’ के लिए मांगा न्याय

IMG-20200929-WA0058
Share News

महेंद्र बाबू इटावा: उत्तर प्रदेश के हाथरस में हैवानियत का शिकार हुई 19 साल की दलित युवती मंगलवार को जिंदगी से जंग हार गई। हैवानों ने गैंगरेप के बाद उसकी जीभ काट दी थी और उसकी रीढ़ की हड्डी भी तोड़ दी गई थी। वो बीते दो हफ्तों से मौत से जंग लड़ रही थी।

Etawah news

सोमवार के दिन उसे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी मेडिकल कॉलेज से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां 29 सितंबर की सुबह उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद से सभी लोग युवती को नम आंखों से श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। साथ ही, उसके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।

IMG 20200929 WA0056

हाथरस में बेटी के साथ बलात्कार के बाद हुई मौत के विरोध में कैंडल मार्च के माध्यम से बेटी को श्रद्धांजलि दी जब तक जिस पार्टी की सरकार है और उसी पार्टी में चिन्मयानंद जैसे लोग रहेंगे तब तक देश की बेटी कहा सुरक्षित रहेगी।

हाथरस की बलात्कार पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए इटावा में समाजवादी महिला सभा द्वारा भी केंडल मार्च निकाला गया।

Trending News