Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा जनता के लिए आयोजित हुआ न्याय दिवस

जनवाद टाइम्स 18 August 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20200818-WA0015

दिलीप कुमार इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा पुलिस कार्यालय में न्याय दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा न्याय दिवस में पूर्व से सूचीबद्ध मामलों (विवेचना व शिकायती प्रार्थनापत्रों) में वादी एवं विवेचक/जांचकर्ता द्वारा की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गयी।

Etawah News

आज कुल 08 प्रकरणों से सम्बन्धित विवेचक/जांचकर्ता एवं वादी/शिकायतकर्ता को तलब किया गया था। जिनमे से 6 प्रकरणों का त्वरित समाधान भी किया गया। इस दौरान सभी मामलों में वादी एवं विवेचक उपस्थित हुए ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा सभी प्रकरणों को सुना गया तथा सभी प्रकरणों का तत्काल निस्तारण किया गया।

न्याय दिवस के इस सफल आयोजन पर प्रकरणों से सम्बन्धित आवेदकगण एवं वादी मुकदमा द्वारा इटावा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि कोरोना महामारी के दौर में पुलिस लॉकडाउन का पालन करवाने तथा त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त चल रही है। जिस कारण से कई मुकदमो की विवेचना समय से नही हो पा रही है। पिछले काफी समय से पुलिस की तरफ से न्याय दिवस का आयोजन भी नही हो पा रहा था इसलिए आज कैम्प कार्यालय पर न्याय दिवस का आयोजन किया गया है। जिसमे वादी प्रतिवादी और विवेचकों को बुलाकर मामलों की सुनवाई की गई है। न्याय दिवस में पूर्व में सूचीबद्ध मुकदमो से सम्बंधित वादी और विवेचकों को बुलाया गया है और विवेचक के द्वारा की जा रही विवेचनाओं की समीक्षा की गई है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: उप्र विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले 20 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव
Next: Etawah News : जनपद में संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों के लिए बाढ़ चौकियां स्थापित की जाए- जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260327-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: फुलहारा बाजार में भागवत कथा के दौरान सामूहिक विवाह संपन्न

जनवाद टाइम्स 27 March 2026
IMG-20260327-WA0020
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: रामनवमी पर बदनपुर मिल्की में 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ शुरू

जनवाद टाइम्स 27 March 2026
IMG-20260327-WA0011
  • Bihar
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में 50 दिवसीय सिक्की कला प्रशिक्षण का समापन

जनवाद टाइम्स 27 March 2026
चनपटिया में चोरी की ई-रिक्शा मामले में गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामान
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : चनपटिया में चोरी की ई रिक्शा का खुलासा चोर गिरफ्तार बैट्री व मोबाइल बरामद

जनवाद टाइम्स 27 March 2026

Latest News

  • Bihar News: फुलहारा बाजार में भागवत कथा के दौरान सामूहिक विवाह संपन्न
  • Bihar News: रामनवमी पर बदनपुर मिल्की में 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ शुरू
  • Bihar News: राजापाकर में 50 दिवसीय सिक्की कला प्रशिक्षण का समापन
  • Bihar News : चनपटिया में चोरी की ई रिक्शा का खुलासा चोर गिरफ्तार बैट्री व मोबाइल बरामद
  • Bettiah News : बल्थर में स्कॉर्पियो से 85 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d