Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkar Nagar : घाघरा नदी के तटीय गांव के हजारों किसानों की मेहनत बाढ़ की विभीषिका में डूब गई

जनवाद टाइम्स 17 August 2020
IMG-20200817-WA0048
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार । जनपद अम्बेडकरनगर तहसील क्षेत्र आलापुर अंतर्गत घाघरा (सरयू) नदी के तटीय गांव के हजारों किसानों की मेहनत बाढ़ की विभीषिका में डूब गई है जिससे किसानों के अरमानों पर सरयू नदी का पानी अपने साथ लाए बाढ़ की गाद( कचड़े) से हजारों एकड़ धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है ।मालूम हो फसल नष्ट होने से किसानों की मंशा पर पानी फिर गया है।

Ambedkar Nagar

बेहाल किसान शासन प्रशासन से फसल नष्ट होने के कारण अहेतुक सहायता की आशा में दर्जनों शिकायत उच्चाधिकारियों से कर चुके हैं । बीते कई दशकों के बाद आई भीषण बाढ़ माझा कम्हरिया आराजी देवारा के साथ-साथ सरजू नदी के तटीय गांव इटौरा ढोलीपुर सराय हंकार गोपालपुर कमालपुर घिन्हापुर सहित अन्य गांवों के हजारों किसानों की लगभग 1000 एकड़ धान की फसलें बाढ़ की आगोश में बीते लगभग 10 दिनों से डूबी हुई है जिससे धान की फसल पूरी तरह सड़ चुकी हैं ।

Ambedkar Nagar

बाढ़ से प्रभावित किसानों तालुकदार सिंह राम सुमेर यादव राघवेंद्र सिंह परमात्मा सिंह बलजोर निषाद गोमती यादव बिन्द्रा शर्मा सहित अन्य किसानों का कहना है कि जीविकोपार्जन का एकमात्र साधन खेती ही है फसल डूब कर नष्ट हो जाने से सारे अरमान बाढ़ के पानी में बह गए सरकार से सहायता ना मिली तो किसान भुखमरी के शिकार हो जाएंगे।

सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन ने बाढ़ प्रभावित किसानों की मांग उच्चाधिकारियों तक पहुंचा कर किसानों की सहायता की मांग की है वहीं नवयुवक भावेश सिंह गंगे द्वारा शासन प्रशासन को बाढ़ की विभीषिकाऔर उससे हुए नुकसान की शिकायत की जा चुकी हैं क्योंकि पहली बार नदी में आयी बाढ़ से बची खुची आस दुबारा बाढ़ आने पर खत्म हो गई जिसमें सैकड़ों एकड़ की फसल कटान से धारा में तब्दील हो गई। इस संबंध में उपजिलाधिकारी आलापुर धीरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि बाढ़ प्रभावित सभी क्षेत्रों का आकलन संबंधित कर्मचारियों द्वारा कराया जा रहा है और आंकलन के बाद प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा ।

Post navigation

Previous: Etawah News : जिले मे आज 44 नए मरीजों की कोरोना रिपोर्ट आयी पोजिटिव
Next: Ambedkar Nagar : शोक संवेदना व्यक्त करने व कार्यकर्ता साथियों से कुशलक्षेम पूछने पहुंचे वरिष्ठ बसपा नेता पूर्व सांसद माननीय त्रिभुवन दत्त

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.