Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : चौ0 सुघर सिंह फार्मेसी कॉलेज के बी0फार्मा0 द्वितीय सेमेस्टर का प्रोन्नत परीक्षाफल रहा उत्कृष्ट

जनवाद टाइम्स 16 August 2020
Chaudhary Sudhar Singh pharmacy College Etawah
Share News
       

संवाददाता रिषीपाल सिंह। जनपद इटावा में अपनी अलग पहचान बनाने वाला शैक्षणिक संस्थान चौधरी सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन रेल मण्डी जसवंतनगर इटावा के बी फार्मा कॉलेज के द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा कॉलेज के छात्र विमल राठौर ने 88 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Chaudhary Sudhar Singh pharmacy College Etawah

रुचि पाल, अत्रेय यादव, सृष्टि और देवेश कुमार ने भी सर्वाधिक अंक प्राप्त कर जिले की सूची में स्थान प्राप्त किया।

Chaudhary sughar Singh pharmacy College Etawah

कॉलेज के निदेशक व ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव ने बताया कि चौधरी सुघर सिंह फार्मेसी कॉलेज का सेमेस्टर परीक्षाओं में शत प्रतिशत रिजल्ट रहा। इसके साथ उन्होंने कहा कि हमारा हमेशा यही प्रयास रहा है कि हमारे महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने जो मुकाम हासिल कर जनपद व महाविद्यालय सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है इसके अलावा हम आगे भी हमेशा बेहतरीन शिक्षा देने का प्रयास करेंगे। तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Chaudhary sughar Singh pharmacy College Etawah

छात्रों का परीक्षा परिणाम में जिला मेरिट में स्थान पाने व महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों का अच्छे अंको से शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम आने पर चौधरी सुघर सिंह फार्मेसी कालेज परिसर मे विद्यार्थियों व स्टाफ में खुशी का माहौल है तथा छात्र छात्राओ के साथ-साथ महाविद्यालय के शिक्षक भी इस सफलता से काफी गद-गद है।

Chaudhary sughar Singh pharmacy College Etawah

संस्था अध्यक्ष पूर्व ब्लाक प्रमुख डा.ब्रजेश चन्द्र यादव व वर्तमान ब्लाक प्रमुख श्री अनुज मोंटी यादव ने छात्रो को उनकी इस सफलता पर उन्हें बधाई दी तथा उनके शिक्षको की मेहनत को सफलता का सूत्रधार माना।

इस दौरान कालेज में मिठाईया वितरित की गई तथा डायरेक्टर ने सभी मेघावी छात्रो को मिठाई खिलाई। इस दौरान फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ राकेश सैनी, व डॉ प्रदीप कुमार डायरेक्टर डॉ संदीप पाण्डेय, चौधरी सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी के प्राचार्य डॉ जितेंद्र यादव, शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष श्री नितिन आनंद व अशांक हनी यादव, गौरव यादव आदि शामिल रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News : कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्री राम कुमार सविता ने स्वतंत्रता दिवस पर किया वृक्षारोपण
Next: Ambedkar Nagar : जन अधिकार पार्टी की टीम ने उपजिलाधिकारी आलापुर को सौंपा ज्ञापन

 

राशिफल

News Archive

file_000000003b80720b9c79e9dabaf779f3
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : ग्रेटर आगरा योजना पर उठे सवाल: क्या ₹5142 करोड़ की योजना पूरी करेगी जनता की 10 प्रमुख मांगें?

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-07 at 6.39.07 PM
  • Etawah

Etawah News :वार्ता की आस में आज निराश लौटे माध्यमिक शिक्षक

जनवाद टाइम्स इटावा 7 April 2026
Vaishali Rajapakar Student Award Ceremony 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर में प्रतिभा सम्मान समारोह आज: मेधावी छात्रों को मेडल देकर किया गया सम्मानित

जनवाद टाइम्स 7 April 2026
IMG-20260407-WA0062
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया नगर निगम में 9 से 13 अप्रैल तक सैरातों की खुली नीलामी: नौका संचालन, बस स्टैंड कैंटीन सहित कई बंदोबस्ती शामिल

जनवाद टाइम्स 7 April 2026

Latest News

  • Agra News : ग्रेटर आगरा योजना पर उठे सवाल: क्या ₹5142 करोड़ की योजना पूरी करेगी जनता की 10 प्रमुख मांगें?
  • Etawah News :वार्ता की आस में आज निराश लौटे माध्यमिक शिक्षक
  • वैशाली के राजापाकर में प्रतिभा सम्मान समारोह आज: मेधावी छात्रों को मेडल देकर किया गया सम्मानित
  • बेतिया नगर निगम में 9 से 13 अप्रैल तक सैरातों की खुली नीलामी: नौका संचालन, बस स्टैंड कैंटीन सहित कई बंदोबस्ती शामिल
  • पश्चिमी चंपारण में आज बड़ी कार्रवाई: बेतिया में छापेमारी में 36.60 लीटर विदेशी शराब बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.