Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • अनलॉक-2 के लिए नई गाइडलाइन हुई जारी, जाने क्या खुलेगा और क्या रहेगा बन्द
  • Breaking News

अनलॉक-2 के लिए नई गाइडलाइन हुई जारी, जाने क्या खुलेगा और क्या रहेगा बन्द

जनवाद टाइम्स 30 June 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
UNLOCK 0.2

 

अनलॉक-2 के लिए नई गाइडलाइन हुई जारी, जाने क्या खुलेगा और क्या रहेगा बन्द

मनोज कुमार राजौरिया । अनलॉक-1 के बाद अनलॉक-2 की तस्वीर साफ हो गई है। चर्चा थी कि इंटरनेशनल फ्लाइट्स या स्कूल-कॉलेजों पर कोई फैसला हो सकता है, लेकिन सोमवार को जारी हुई अनलॉक के दूसरे फेज की गाइडलाइन में इन्हें बंद ही रखने का फैसला लिया गया है।

UNLOCK 0.2

★ कुछ ऐसे समझे-

• क्या पूरे देश में अनलॉक-2 लागू होगा?
नहीं। कंटेनमेंट जोन में 31 जुलाई तक लॉकडाउन जारी रहेगा।

•क्या बंद था, बंद है और 31 जुलाई तक बंद ही रहेगा?
स्कूल, कॉलेज, एजुकेशन और कोचिंग इंस्टिट्यूट बंद रहेंगे। यहां ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग को बढ़ावा दिया जाएगा।
इंटरनेशनल एयर ट्रेवल, मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल, सोशल, पॉलिटिकल, स्पोर्ट्स, एंटरनेटमेंट, एकेडमिक, कल्चरल जमावड़े, धार्मिक समारोह।

• इस बार क्या नया अनलॉक हुआ?

1. ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट्स खुलेंगे, लेकिन सिर्फ सरकारी

2. दुकानों पर ज्यादा लोगों को इजाजत
अलग-अलग इलाकों के हिसाब से दुकानों पर एक वक्त में 5 से ज्यादा लोगों को एंट्री दी जा सकेगी। हालांकि, इसमें जगह के मुताबिक सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा।

3. नाइट कर्फ्यू में एक और घंटे की ढील
पिछली बार रात 9 से सुबह 5 बजे तक बाहर निकलने पर पाबंदी थी। इस बार एक घंटे की ज्यादा मोहलत दी गई है। अनलॉक-2 में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे। यानी रात को एक घंटे ज्यादा बाहर रह सकेंगे। इस बार जरूरी सेवाओं के अलावा कंपनियों में शिफ्टों में काम करने वालों, नेशनल और स्टेट हाईवे पर सामान ले जाने वाली गाड़ियों, कार्गो की लोडिंग और अनलोडिंग को नाइट कर्फ्यू में छूट दी गई है।

4. घरेलू उड़ानों और ट्रेनों में और इजाफा होगा
नई गाइडलाइन में सरकार ने कहा है कि घरेलू उड़ानों और पैसेंजर ट्रेनों को अब सीमित तरीके से चलाया जा रहा है। इनमें और इजाफा किया जाएगा।

★ अन्य आवश्यक बिंदु

• 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों, पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों, गर्भवती महिलाओं और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को जरूरी और मेडिकल जरूरतों को छोड़कर घर पर रहने की सलाह दी जाती है।

• दफ्तरों और कामकाज की जगहों पर सुरक्षा के लिए इम्प्लॉयर की यह ‘श्रेष्ठ कोशिशें’ रहनी चाहिए कि सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु ऐप इंस्टॉल हो।

• कंटेनमेंट जोन में सिर्फ जरूरी सेवाओं की इजाजत दी जाएगी।

• राज्य सरकारें कंटेनमेंट जोन के बाहर बफर जोन की पहचान भी कर सकेंगी। ये ऐसे इलाके होंगे, जहां नए मामले आने का खतरा ज्यादा है। बफर जोन के अंदर भी प्रतिबंधों को जारी रखा जा सकता है।

• अपने क्षेत्रों में हालात का जायजा लेने के बाद राज्य सरकारें कंटेनमेंट जोन के बाहर कुछ गतिविधियों को बैन कर सकती हैं या जरूरी लगने पर प्रतिबंधों को लागू कर सकती हैं।

• पब्लिक प्लेस पर मास्क और 2 गज की दूरी जरूरी है।

• शादियों में 50 और अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: भारत सरकार की चीन के खिलाफ डिजिटल स्ट्राइक -59 चाइनीज ऐप्स को किया बैन
Next: यूपी में नहीं करायी जाएगी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं, प्रोन्नत होंगे 48 लाख विद्यार्थी

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d