Agra News : क्षेत्रीय वन अधिकारी बाह को पदोन्नति कर भेजा गया आगरा

Regional forest officer Bah Agra
Share News

संवाददाता सुशील चंद्र । बाह के क्षेत्रीय वन अधिकारी के एन सुधीर को पदोन्नति कर सहायक वन रक्षक(राज्य वन सेवा) नियुक्त किया गया है।उनकी पोस्टिंग आगरा की गई है।क़स्बा के एंग्री यूथ एन जी ओ के कार्यकर्ताओं और अन्य सामाजिक लोगों द्वारा क्षेत्रीय वन अधिकारी के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन बाह कार्यालय पर किया गया जिसमें लोगों द्वारा फूल माला पहनाकर उन्हें विदाई दी गयी।

Regional forest officer Bah Agra

रेंजर के एन सुधीर ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान यहाँ की जनता का भरपूर सहयोग और प्यार मिला।फिलहाल क्षेत्रीय वन अधिकारी वृक्षारोपण तक बाह में कार्य देखते रहेंगे।विदाई देने वालों में वसीम पठान,शहवाज पठान,महेन्द्र सिंह भदौरिया, विश्वनाथ प्रताप सिंह,संजय उपाध्याय, पुलकित भदौरिया,पंकज,अभिषेक राठौड़, शिवम दुबे,अकरम,अजय आदि उपस्थित रहे।

Trending News