Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : जरार निवासी महिला का दुधमुँहा बच्चा रात में चारपाई से हुआ गायब

जनवाद टाइम्स 23 June 2020
जरार निवासी महिला का दुधमुँहा बच्चा रात में चारपाई से हुआ गायब

संवाददाता सुशील चंद्र ।  जरार के मोहल्ला टंकी में उस समय हड़कंप मच गया जब रात्रि में महिला को उसका 6 माह का बच्चा चारपाई से नदारद दिखा।महिला ने रात्रि में ही घर के अन्य सदस्यों को जगाकर बच्चा गायब होने की बात बताई।

जरार निवासी महिला का दुधमुँहा बच्चा रात में चारपाई से हुआ गायब

बच्चे के परिजनों ने रात्रि में ही पूरे मोहल्ले में घूमकर बच्चे को ढूँढा लेकिन बच्चे का कोई सुराग नही लगा तब परिजनों ने डायल 112 पर बच्चे के गायब होने की सूचना दी और महिला के पति और ससुर ने जरार चौकी पर जाकर सूचना दी।

Bah Agra UP Police

थाना पुलिस को सुबह 5 बजे घटनास्थल से 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्रामपंचायत एमनपुरा के गावँ पुरा जसोल में एक महिला कमला देवी पत्नी चिरंजी लाल को सुबह शौच को जाते समय रेल की पटरी के समीप एक दुधमुंहे बच्चे के मिलने की खबर मिली।

Jarar Bah Agra

आस पास के क्षेत्रों में भी बच्चा मिलने की सूचना आग की तरह फैल गयी।गावँ में बच्चे को देखने वालों का तांता लग गया। मौके पर पीआरवी 65 भी पहुँच गयी जिसने बच्चा मिलने की सूचना जरार चौकी पर दी और थोड़ी देर में ही महिला संतोषी अपने पति जीतू और अन्य परिजनों के साथ गावँ पुरा जसोल पहुँच गयी।परिजनों ने बच्चे को देखकर अपना बच्चा बताया।पुलिस ने जाँच पड़ताल कर बच्चे को महिला को सुपुर्द करा दिया। बता दें कि जरार के मोहल्ला टंकी निवासी महिला संतोषी अपने पति जीतू और अन्य सदस्यों के साथ घर में सो रही थी महिला के साथ उसका 6 माह का बच्चा भी सो रहा था । रात में जब महिला की आँख खुली तो उसका बच्चा चारपाई से नदारद था लेकिन सवाल इस बात का है कि दुधमुंहा बच्चा रात में चारपाई से गायब कैसे हुआ और पुरा जसोल गावँ कैसे पहुँच गया।पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी हुई है।

Post navigation

Previous: कोरोना काल में स्काउट गाइड के कार्यो की जिला विद्यालय निरीक्षक इटावा ने की सराहना
Next: Uttar Pradesh : जनपद प्रतापगढ़ में अन्तरप्रान्तीय एटीएम हैकर गिरोह के सरगना सहित 03 सदस्य गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

भाजपा नेत्री को धमकी, आगरा युवक पर केस दर्ज
  • Crime
  • Etawah

इटावा : भाजपा नेत्री को फोन पर जान से मारने की धमकी, आगरा निवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
इटावा बसरेहर में जुआ अड्डे पर पुलिस छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार
  • Crime
  • Etawah

इटावा: बसरेहर में जुआ अड्डे पर छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹34 हजार नकद व 4 बाइक बरामद

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
20260402_225005
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News:आगरा में ‘एक्सिलेंट अवॉर्ड’ समारोह: अभिनेत्री भाग्यश्री ने 125 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

जनवाद टाइम्स 3 April 2026
लौरिया थाना में नाबालिग बच्चे की पिटाई का आरोप
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News। लौरिया बेतिया में नाबालिग की पिटाई का आरोप: पुलिस का वीडियो बनाने पर बच्चे को थाना ले जाकर पीटा, परिजन न्याय के लिए भटके

जनवाद टाइम्स 2 April 2026

Latest News

  • इटावा : भाजपा नेत्री को फोन पर जान से मारने की धमकी, आगरा निवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • इटावा: बसरेहर में जुआ अड्डे पर छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹34 हजार नकद व 4 बाइक बरामद
  • Agra News:आगरा में ‘एक्सिलेंट अवॉर्ड’ समारोह: अभिनेत्री भाग्यश्री ने 125 प्रतिभाओं को किया सम्मानित
  • Bihar News। लौरिया बेतिया में नाबालिग की पिटाई का आरोप: पुलिस का वीडियो बनाने पर बच्चे को थाना ले जाकर पीटा, परिजन न्याय के लिए भटके
  • Bihar News। राजापाकर वैशाली में भीषण आग: बांस की कोठी जलकर राख, दमकल फेल होने पर लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.