Ambedkarnagar News : तहसील-आलापुर ग्राम रामपुर सराय की नाबालिग दलित लड़की सामूहिक बलात्कार मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश
संवाददाता लाल चंद्र । जनपद-अम्बेडकरनगर के तहसील-आलापुर के सामने ग्राम रामपुर सराय की नाबालिग दलित बालिका उम्र 15 वर्ष के साथ विगत 10 जून को दरिन्दों द्वारा सामूहिक बलात्कार किये जाने के बाद आज तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज भीम आर्मी के लोगों द्वारा शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया जा रहा था।इतने में पुलिस बल के लोगों द्वारा प्रदर्शनकारियों के ऊपर बेरहमी पूर्वक लाठीचार्ज कर दिया गया।

जिससे नाराज भीम आर्मी के लोगो भी विरोध में पुलिस वालों के ऊपर हमलावर हो गये।जिसके बाद पुलिस बल के समस्त लोग दूर-दूर तक अपने आप को बचाने के लिए भाग गए। मौके पर रोड पर भीम आर्मी के लोगों के अलावा पुलिस बल का कोई जवान नजर नही आ रहा है।

जब कि भीम आर्मी के जवान हजारों की संख्या में मौके पर जुटे हुए हैं।तहसील का रास्ता मौके पर पूरी तरह से जाम है।