Etawah News : बरहीपुरा में गहराया पानी संकट, जनता हो रही परेशान, नगर पालिका बेखबर

IMG_20200622_133401
Share News

रिषीपाल सिंह इटावा । वैश्विक महामारी कोरोना से जहां पूरा देश लड़ रहा है और जन साधारण को सामाजिक दूरी के साथ रहने की सलाह दी जा रही है,तथा इस समय जान निकाल देने वाली गर्मी है, वही दूसरी तरफ जनपद इटावा के लालपुरा बार्ड के मोहल्ला बरहीपुरा में एक माह से लोगों को पानी पीने के लिये तड़पना पड़ रहा है।

IMG 20200622 133415

पानी भरने के लिये रात रात भर महिलाओं को जगना पड़ता है। नलों में बून्द बून्द कर पानी आता है।लेकिन नगर पालिका कोई ध्यान नही दे रही है। इस समस्या को लेकर ऑनलाइन शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान करने के लिये किसी अधिकारी ने कोई सुध नही ली है।

Water crisis

जब कि दो साल पूर्व नई पानी की पाइप लाइन भी डाली गई थी वह भी अभी तक चालू नही की गई है। मजबूरन अब मोहल्ले के लोग नगर पालिका का घेराव करने पर मजबूर होंगे।

Trending News