Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Uttar Pradesh : कानपुर राजकीय बालिका संरक्षण गृह 57 लड़कियां कोरोना संक्रमित, 02 नाबालिक लड़कियां प्रेग्नेंट, 01 एड्स संक्रमित

जनवाद टाइम्स 22 June 2020
Kanpur Government Girl Child Protection Home 57 girls Corona infected
Share News
       

 

मनोज कुमार राजौरिया ।  उत्तर प्रदेश का कानपुर जिला पिछले कई दिनों से चर्चा में रहा है, 3दिन पहले ही बसपा नेता की दिन दहाडे हत्या हुई, ओर अब कल ही राजकीय बालगृह में 57 लड़कियां कोरोना संक्रमित मिली हैं। इनमें 17 साल की दो किशोरियां गर्भवती भी हैं। एक गर्भवती किशोरी कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही एचआईवी पॉजिटिव भी है और दूसरी हेपेटाइटिस सी से ग्रस्त है।

Kanpur Government Girl Child Protection Home 57 girls Corona infected

★ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की रिपोर्ट मांगी है। एसएसपी दिनेश कुमार ने कहा है कि दोनों किशोरियां शेल्टर होम आने से पहले ही प्रग्नेंट थीं। जिनकी वजह से वह गर्भवती हुई हैं, उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। एक लड़की कन्नौज और दूसरी आगरा की है।

Kanpur Government Girl Child Protection Home

★ दोनों किशोरियां 8 महीने की गर्भवती हैं। दोनों को जज्चा-बच्चा अस्पताल मे रेफर किया गया था। डॉक्टरों ने प्रोबेशन अधिकारी से गर्भवती लड़कियों की बैक हिस्ट्री की डिमांड की थी। प्रेग्नेंट किशोरियों से जुड़े दस्तावेज शेल्टर होम में रखे गए हैं। संक्रमण की वजह से शेल्टर होम को सील कर दिया गया है। पूरे स्टाफ को क्वारैंटाइन किया गया है। इस वजह से लड़कियों से जुड़े दस्तावेज नहीं मिल सकते हैं।

★ महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर का कहना है, “सीएम योगी ने इस मामले में कानपुर डीएम से बात की है और रिपोर्ट मांगी है। बालिका गृह में काफी लड़कियां पॉक्सो एक्ट में आती हैं। बच्चियां कम उम्र की होती हैं और उन्हें वहां रखा जाता है। राजकीय बालगृह में किसी भी आदमी का जाना वर्जित है।”

Post navigation

Previous: Pratapgarh News : जिलाधिकारी ने अपने आवास पर योग कर जन सामान्य को दिया संदेश
Next: बरसात के मौसम में कैसे रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.