Agra News :आगरा के ललित राजपूत हत्याकांड में न्याय की मांग, लोधी राजपूत महासभा ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात

IMG-20261021-WA0143
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा। रावली निवासी स्वर्गीय ललित राजपूत की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा ने आवाज उठाई है।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उन्नाव सांसद आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी साक्षी महाराज, राष्ट्रीय संरक्षक राजवीर सिंह राजू भैया, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह राजपूत ने पुलिस कमिश्नर से फोन पर वार्ता कर मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आग्रह किया।

IMG 20261021 WA0143

इसके बाद महासभा के प्रदेश महामंत्री लाल सिंह लोधी और आगरा महानगर अध्यक्ष अनुराग राजपूत के नेतृत्व में स्वर्गीय ललित राजपूत के पिता चंदन सिंह तथा अन्य परिजनों ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने सहित कई प्रमुख मांगें रखीं।

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
मुलाकात के दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित प्रकरण में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने तथा यदि कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कदम उठाने की मांग की।

महासभा ने स्पष्ट किया कि वह पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और उसकी आवाज को संबंधित अधिकारियों एवं उचित मंचों तक पहुंचाया जाएगा।
ये पदाधिकारी रहे मौजूद

IMG 20261021 WA0153

इस अवसर पर महासभा के प्रदेश महामंत्री लाल सिंह लोधी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के.पी. सिंह, आगरा महानगर अध्यक्ष अनुराग लोधी राजपूत, पार्षद एवं जिला महामंत्री दीपक कुमार, युवा मोर्चा आगरा महानगर अध्यक्ष आकाश राजपूत, सतीश करिश्मा लोधी, यशपाल राजपूत, सत्येंद्र राजपूत और रामजीलाल राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
महासभा के पदाधिकारियों ने भरोसा जताया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संगठन लगातार प्रयास करता रहेगा।

Trending News