Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : हिंदू जागरण मंच के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग का पुतला दहन

जनवाद टाइम्स 21 June 2020
Oppose of China president
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्र । आज देर शाम हिंदू जागरण मंच के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने चीन की कायराना हरकत का विरोध करते हुए चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग का पुतला दहन किया।विदित हो कि चीन के सैनिकों द्वारा 15 जून को लद्दाख के गलवान घाटी में धोखे से भारतीय सैनिकों पर हमला कर दिया था जिसमें कर्नल सहित 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।

Oppose of China president

सैनिकों के शहीद होने से देश भर में चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है लोग जगह-जगह चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग का पुतला फूंक रहे हैं चीनी समान की होली जला रहे हैं।

IMG 20200621 WA0061

आज देर शाम बाह क़स्बा में भी हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला उपाध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह के नेतृत्व में बाह आगरा स्टेट हाइवे पर सब्जी मंडी से लेकर बाह मुख्य चौराहे तक जिनपिंग के पुतले के साथ जुलूस निकाला गया और मुख्य चौराहे पर चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के पुतले को दहन कर नारेबाजी की गई।हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने लोगों से चीनी सामान को आगे से न खरीदने की अपील की।हिंदू जागरण मंच के भगतसिंह कुशवाह ने कहा कि देश शहीद हुए भारतीय सैनकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देगा उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी के वायदे को याद दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि देश शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नहीं होने देगा चीन की इस कायराना हरकत के लिए हम उसे सबक जरूर सिखाएंगे।जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि देश के वीर सपूतों ने माँ भारती की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किये हैं हमें अपने सैनिकों पर गर्व है।हिन्दू जागरण के नरायन सिंह,जितेंद्र यादव ने कहा कि चीन अपनी हरकत से बाज आओ,चीन की दादागिरी नही चलेगी,ये 1962 का नहीं 2020 का हिंदुस्तान है।प्रदर्शन करने वालों में हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह, जितेंद्र यादव,नरायन सिंह कुशवाह,मुकेश कुमार, राहुल वर्मा,प्रवीन भदौरिया,करू राठौर,मंगेश वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News : जिले स्तर पर मनाया गया विश्व योग दिवस
Next: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केवल्यधाम दिल्ली के योगाचार्य ने लोगों को सिखाये योगासन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.