प्रयागराज न्यूज़ :मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर डीहा में कार्यक्रम, संदीप पटेल ने किया याद

IMG-20261011-WA0002
Share News

रिपोर्ट: विजय कुमार

प्रयागराज। करछना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डीहा में समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक, पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया तथा समाज के वंचित और शोषित वर्गों के उत्थान में उनके योगदान को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मेजा विधायक संदीप पटेल ने कहा कि धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव पिछड़ों, दलितों और सर्वहारा वर्ग के मसीहा थे। उन्होंने गरीबों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं सहित समाज के कमजोर वर्गों के हितों के लिए निरंतर कार्य किया। उनका उद्देश्य इन वर्गों के जीवन स्तर को ऊपर उठाना और उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना था। शिक्षा, विकास और राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। आज उनकी अनुपस्थिति समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

IMG 20261011 WA0001

विशिष्ट अतिथि जिला महासचिव इंजीनियर जगदीश यादव ने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में सभी को एकजुट होकर पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के बीच अपनी पैठ मजबूत करनी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और एकजुट होकर सरकार बनाने की दिशा में योगदान देने का आह्वान किया।

यादव ने सदियों से शोषित और वंचित वर्गों के साथ-साथ छात्रों के हितों की आवाज बुलंद की। उन्होंने समाज के कमजोर तबकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिलाने का काम किया। उन्होंने आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव में डॉ. मान सिंह यादव को 23 अक्टूबर को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. उमेश यादव ने किया। कार्यक्रम संयोजक अखिलेश यादव ने उपस्थित अतिथियों और जनसमुदाय का स्वागत करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

IMG 20261011 WA0002

इस अवसर पर पूर्व प्रधान लल्लन सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष रणजीत सोनकर, ओपी पटेल कबूतर, जोनल प्रभारी अधिवक्ता राजेश यादव, रोशन लाल प्रजापति, कन्हैया लाल पाल, अधिवक्ता श्याम बहादुर यादव, रामपाल प्रजापति, योगेंद्र सिंह लल्ला, रमाशंकर सरपंच, दिनेश यादव, सत्यम, संजय, सुधीर यादव, राजेश विश्वकर्मा, रमाकांत यादव, राज नारायण, पंकज भारतीय, विनय, शीतला प्रसाद, लवलेश, अरुण यादव, प्रदीप विश्वकर्मा, अनुज, सुमित, विरासत, इंद्रजीत, लवकुश, रज्जन, श्यामा चरण, रंग लाल और राजेंद्र कोटेदार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नेताजी मुलायम सिंह यादव के विचारों और सामाजिक न्याय की राजनीति को आगे बढ़ाने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

Trending News