Agra News : बाह निवासी व्यक्ति को साँस लेने में तकलीफ के चलते कोरोना जाँच के लिए भेजा जिला अस्पताल

IMG_20200620_193803
Share News

संवाददाता सुशील चंद्र । बाह के सुनरत्ती निवासी सौरभ गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता उम्र 50 वर्ष को आज स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल आगरा भेजा गया है ।

IMG 20200620 193830

युवक पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था और इसका इलाज आगरा के निजी डॉक्टर द्वारा किया जा रहा था ।स्वास्थ्य केंद्र बाह के अधीक्षक अजय विक्रम सिंह ने बताया कि युवक को साँस लेने में दिक्कत आ रही थी तथा वह बीमार भी चल रहा था लेकिन युवक की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

IMG 20200620 193803

लेकिन कुछ समय से लगातार बीमार रहने के कारण एहतियात के तौर पर आज सौरभ पुत्र ओमप्रकाश को सेम्पलिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया है जहाँ देर रात तक उसकी रिपोर्ट आने की संभावना है। रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चलेगा।

Trending News