Bihar News: बिहार न्यूज़ | महादलित टोला में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

IMG-20260911-WA0001
Share News

संवाददाता: मोहन सिंह
योगापट्टी, पश्चिम चंपारण (बिहार), 11 सितंबर 2026।

जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन, मिशन शक्ति, पश्चिम चंपारण के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रखंड योगापट्टी के गोरा बेलवा स्थित महादलित टोला में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ‘सखी वार्ता’ के माध्यम से किया गया।

IMG 20260911 WA0001

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालिकाओं, महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के उद्देश्यों, प्रावधानों और उनसे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा, घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के संबंध में भी जानकारी दी गई।

इसके अलावा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, उपलब्ध सहायता सेवाओं तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। आयोजकों ने बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उपलब्ध सरकारी सहायता योजनाओं के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान सभा स्थल पर उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं के बीच माहवारी स्वच्छता प्रबंधन किट का वितरण किया गया। इसके साथ ही प्रतिभागियों को अल्पाहार एवं मिनरल वाटर भी उपलब्ध कराया गया।

इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक, मिशन शक्ति अर्जुन कुमार, जीएस प्रियदर्शिनी एवं एसएफएल आर्यन कुमार सहित मिशन शक्ति से जुड़े अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

Trending News