Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में दवा एवं चिकित्सा सुविधाओं की विस्तृत जांच

IMG-20260910-WA0015
Share News

संवाददाता: मोहन सिंह

बेतिया/पश्चिमी चंपारण। जिला पदाधिकारी, पश्चिमी चंपारण, तरनजोत सिंह के निर्देश के आलोक में नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया सुश्री शिवाक्षी दीक्षित एवं वरीय उप समाहर्ता श्रीमती रोचना माद्री ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच), बेतिया का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं एवं अन्य चिकित्सा सामग्रियों की विस्तृत जांच की गई।

 

IMG 20260910 WA0012

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जीएमसीएच के ओपीडी, आईपीडी, दवा वितरण केंद्र, स्टोर रूम सहित विभिन्न कक्षों का गहन जायजा लिया। इस क्रम में अस्पताल में उपलब्ध दवाओं एवं चिकित्सा सामग्रियों के स्टॉक, वितरण व्यवस्था तथा मरीजों को मिल रही सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली गई।

अधिकारियों ने अस्पताल में इलाजरत मरीजों एवं उनके परिजनों से भी सीधे संवाद किया। उन्होंने चिकित्सकीय सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाओं तथा अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में मरीजों एवं उनके परिजनों से फीडबैक प्राप्त किया।

IMG 20260910 WA0015

निरीक्षण के क्रम में जीएमसीएच प्रशासन को अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की अद्यतन सूची प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने, साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ एवं नियमित रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया। साथ ही, आवश्यक दवाओं एवं चिकित्सा सामग्रियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

अधिकारियों ने चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मियों की रोस्टर के अनुसार शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा मरीजों को सरकार द्वारा देय सभी सुविधाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं ससमय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Trending News