Uttar Pradesh : इटावा पुलिस द्वारा लूट गिरोह का मास्टर माइण्ड कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपने साथी सहित गिरफ्तार

IMG_20200620_162056
Share News

 

मनोज कुमार राजौरिया इटावा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एसओजी इटावा एवं थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लूट के गिरोह का मास्टर माइण्ड लूटे हुए मोबाइल फोन व अपने साथी सहित गिरफ्तार।

IMG 20200620 162056 3

◆ थाना सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा रात्रि में आईटीआई चैराहे पर संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ अज्ञात लोग हाईवे सर्विस रोड स्थित पोलिटेक्निक काॅलेज के पास अवैध शस्त्र लिए देखे गये है जो अपराधी किस्म के व्यक्ति है। मुखबिर की सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एसओजी टीम व थाना सिविल लाइन से दो टीमें ले जाकर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान की पर पहुंचकर दबिश दी गयी जिस पर मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा भागने का प्रयास किया तथा जिस पर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर घेराबन्दी करके मौके से 02 लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा उनका एक साथी रात्रि के अधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा।

◆ पुलिस टीम द्वारा पकडे गये व्यक्तियों की तलाशी लेने पर अभियुक्तों के कब्जे से 01 अवैध तमंचा तथा 03 लूटे हुए मोबाइल फोन बरामद हुए। अभियुक्तों के कब्जे से बरामद हुए मोबाइल फोन के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अपने साथियों के साथ शहर क्षेत्र में लूट (विशेषतः मोबइल लूट की घटना) की घटना करते है जिन्हे बाद में मोबाइल एप के माध्यम से बेच दिया करता था

◆ गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
1. अतुल पुत्र अशोक कुमार नि0 कोकपुरा थाना फ्रेण्ड्स कालोनी (थाना फ्रे0 कालोनी से टाॅप-10)
2. आकाश पुत्र विनोद नि0 कोकपुरा थाना फ्रेण्ड्स कालोनी।

Trending News